फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: It will be built at a cost of Rs 1172 crore, passengers will get convenience

Gorakhpur News: नया टर्मिनल बनने का रास्ता साफ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी हरी झंडी

Sat, 04 Jan 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: It will be built at a cost of Rs 1172 crore, passengers will get convenience
11 सौ 72 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

गोरखपुर। कुनराघाट में वायुसेना स्टेशन के अंदर नया टर्मिनल बनने का रास्ता साफ हो गया। शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्माण के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। बीते दिनों जन सुनवाई में आम जनता से आपत्ति और सुझाव लिए गए थे। किसी ने भी आपत्ति नहीं दर्ज कराई थी। इस आधार पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इंवायरमेंटल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जारी कर दिया है।
पिछले दिनों रक्षा मंत्रालय ने गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए 42.14 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की अनुमति दी थी। प्रस्ताव में ए-320 प्रकार के विमानों के संचालन के लिए नया सिविल एन्क्लेव, बेसमेंट सहित 62,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाला नया टर्मिनल भवन, इससे जुड़ने वाले वॉकवे के साथ ही बेसमेंट और बहु स्तरीय कार पार्किंग, 3.5 मीटर शोल्डर के साथ 23 मीटर चौड़ाई के दो लिंक्ड टैक्सी-वे शामिल है। करीब 28,000 वर्गमीटर क्षेत्र में 900 कारों और टर्मिनल भवन के बेसमेंट पार्किंग में 300 गाड़ियों को पार्क करने की व्यवस्था की जाएगी। 11 सौ 72 करोड़ रुपये से नया टर्मिनल बनाया जाएगा। डीपीआर भी तैयार हो गया है।
विज्ञापन

एक साथ खड़े होंगे 10 जहाज
एयरपोर्ट विस्तार के बाद यहां एक बार में 10 जहाज को खड़े हो सकेंगे। अभी वर्तमान में एक बड़ा और छोटा हवाई जहाज पार्क हो पाता है। इसका विस्तार तीन तरफ से किया जाएगा, जिससे यहां एक साथ 1500 यात्री चेकइन या चेक-आउट कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाउंज के जरिये सीधे विमान में बैठ सकेंगे यात्री
नए एयरपोर्ट पर दिल्ली एयरपोर्ट की तर्ज पर पांच ऐरो ब्रिज बनाए जाएंगे। इस ब्रिज से यात्री सीधे चेकइन लाउंज से विमान में सवार हो सकेंगे। यात्रियों को रनवे पर पैदल जाने की जरूरत नहीं होगी। नए टर्मिनल के बनने के बाद विमान की संख्या बढ़ सकती है। जम्मू, गोवा समेत अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो सकती है।

-------------
वर्जन-
प्रदूषण बोर्ड के साथ मिलकर जन सुनवाई का आयोजन किया गया था। इस दौरान एयरपोर्ट के आस-पास से आए लोगों ने भी अपने सुझाव दिए थे। इसमें किसी की तरफ से कोई आपत्ति नहीं आई थी। इस आधार पर प्रदूषण बोर्ड से इंवायरमेंटल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट मिल गया है। बहुत जल्द नए टर्मिनल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
आरके पराशर, एयरपोर्ट निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed