{"_id":"68e6ccdfa2bd9aa71a0dbd6b","slug":"gorakhpur-news-investigation-of-educational-system-of-colleges-in-sahajanwan-area-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1096225-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सहजनवां क्षेत्र में कॉलेजों की शैक्षिक व्यवस्था की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सहजनवां क्षेत्र में कॉलेजों की शैक्षिक व्यवस्था की जांच
विज्ञापन
एसडीएम और सीओ ने गीडा सेक्टर-7 के आईटीएम, बीआईटी, केआईपीएम का निरीक्षण किया
छात्रों से मिलकर व्यवस्था और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली
सहजनवां। शासन के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों ने तहसील स्थित कॉलेजों की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में संस्थाओं की मान्यता, प्रवेश प्रक्रिया और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया।
शासन ने तकनीकी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ सामान्य कॉलेजों की हकीकत जानने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रत्येक तहसील में एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। बुधवार को एसडीएम सहजनवां केशरी नंदन तिवारी, सीओ गीडा और प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी अरुण कुमार एस ने संयुक्त रूप से गीडा सेक्टर-7 स्थित शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया। आईटीएम, बीआईटी और केआईपीएम में अधिकारियों ने सीटों की मान्यता, प्रवेश संख्या, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों की संख्या और संसाधनों की उपलब्धता का मूल्यांकन किया। जांच टीम ने कॉलेज प्रबंधन से बातचीत कर जानकारी हासिल की और छात्रों से मिलकर व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में पूछा।
एसडीएम केशरी नंदन तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर कॉलेजों की जांच की जा रही है। कुछ संस्थानों की जांच बृहस्पतिवार को की जाएगी और इसकी रिपोर्ट डीएम के पास भेजी जाएगी।