{"_id":"68e6cc8ff650f816a50a0d2e","slug":"gorakhpur-news-investigation-begins-in-the-case-of-selling-transformers-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1096385-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रांसफाॅर्मर बेचने के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रांसफाॅर्मर बेचने के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
गोरखपुर। भटहट उपकेंद्र से तीन एमवीए क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर बेचने की जांच शुरू हो गई है। विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता डीके सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कमेटी के सदस्य भटहट उपकेंद्र पहुंचे और जांच की।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक (एमडी) शंभू कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में ट्रांसफाॅर्मर बेचने के प्रकरण पर नाराजगी जताई। उन्होंने अभियंताओं को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कमेटी के सदस्य राप्तीनगर खंड के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार, विद्युत भंडार खंड के अधिशासी अभियंता अमित कुमार, विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार गुप्ता ने भटहट उपकेंद्र पर पहुंचकर जांच की। उनके साथ मुख्य अभियंता कार्यालय के अधिशासी अभियंता अजीत त्रिपाठी भी रहे। टीम ने एसडीओ राम इकबाल और जेई अजय सिंह से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उनसे पूछा गया कि पावर ट्रांसफाॅर्मर कब उतारा गया था और कब तक उपकेंद्र में था।