फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Inspector who was on duty at Khichdi fair died due to deteriorating health.

Gorakhpur News: खिचड़ी मेला में ड्यूटी पर आए दरोगा की तबीयत बिगड़ने से मौत

Sat, 18 Jan 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Inspector who was on duty at Khichdi fair died due to deteriorating health.
मूलत: गाजीपुर के रहने वाले थे दराेगा, गोंडा के महिला थाने में थी तैनाती
विज्ञापन

गोरखपुर के शाहपुर में भी बनवाया है मकान, बृहस्पतिवार रात घर में ही सोेते समय बिगड़ी थी अचानक तबीयत
गोरखपुर। खिचड़ी मेला में ड्यूटी के लिए गोंडा से आए एसआई की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम मेला ड्यूटी खत्म होने के बाद वह शाहपुर क्षेत्र के सरस्वतीपुरम लेन एक में बने अपने घर चले गए थे। वहां सोते समय यह घटना हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी सूबेदार यादव गोंडा जिले के महिला थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। शाहपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुरम लेन एक में भी सूबेदार ने मकान बनवाया हुआ है। यहां उनका परिवार रहता है। खिचड़ी मेला में इनकी पांच दिन की ड्यूटी लगी थी। वह 12 जनवरी को ड्यूटी के लिए गोरखपुर आए। 16 जनवरी की शाम को ड्यूटी समाप्त होने के बाद ये शाहपुर स्थित घर चले गए। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह सोते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि सूबेदार की खिचड़ी मेला में पांच दिन की ड्यूटी लगी थी। बृहस्पतिवार शाम चार बजे उनकी ड्यूटी खत्म हो गई। उनके मकान में किराए पर रहने वाले एक दारोगा ने घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed