फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Increased monitoring of poultry farms...169 samples will be sent to IVRI

Gorakhpur News: पोल्ट्री फाॅर्म की बढ़ी निगरानी...आईवीआरआई भेजे जाएंगे 169 सैंपल

Thu, 15 May 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Increased monitoring of poultry farms...169 samples will be sent to IVRI
गोशालाओं में कराया जा रहा सैनिटाइजेशन, सोडियम हाइपोक्लोराइट का भी छिड़काव
विज्ञापन

गोरखपुर। चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से बाघिन शक्ति की मौत के बाद पोल्ट्री फार्म पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। पशुपालन विभाग ने पोल्ट्री फॉर्म से 169 पक्षियों के नमूने लिए हैं जिन्हें इंडियन वेटनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) बरेली भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

बर्ड फ्लू का सबसे अधिक खतरा पोल्ट्री फार्म में ही रहता है। इसी को देखते हुए पशुपालन विभाग जिले के सभी पोल्ट्री फार्म से नमूने ले रहा है। फार्म संचालकों को अधिक निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई पक्षी मरता है तो उसकी भी सूचना विभाग को देने के लिए कहा गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धमेंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तक पोल्ट्री फाॅर्म से 169 सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए आईवीआरआई भेजा जा रहा है। पोल्ट्री फार्म में भी सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। जिले में 61 बड़े समेत कुल 248 फॉर्म हैं। इन सभी से सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। इधर, गोशालाओं में भी सैनिटाइजेशन के साथ ही सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed