फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: IMA elections: Tough competition among four candidates, 11 candidates unopposed

आइएमए चुनाव : चार प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर, 11 प्रत्याशी निर्विरोध

Fri, 20 Dec 2024 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: IMA elections: Tough competition among four candidates, 11 candidates unopposed
गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव में बृहस्पतिवार को पर्चा वापसी के आखिरी दिन के बाद स्थिति साफ हो गई है। प्रेसीडेंट इलेक्ट (आगामी वर्ष के अध्यक्ष), अध्यक्ष, सचिव व मीडिया प्रभारी पदों जमकर टक्कर होने वाली है। इन पदों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 11 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध हो गए हैं।
विज्ञापन

आईएमए चुनाव की तारीख 25 दिसंबर को है। इसको लेकर बैलेट पेपर भी तैयार हो चुके हैं। पर्चा वापसी के आखिरी दिन पर एक तरफ जहां निर्विरोध प्रत्याशी खुशी मना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ चार पदों पर प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। प्रचार के लिए प्रत्याशियों ने व्हाट्सएप को माध्यम बनाया है।
विज्ञापन


पहली बार हो रहे प्रेसीडेंट इलेक्ट के पदों पर डाॅ. अमित मिश्रा व डाॅ. आरपी शुक्ला आमने- सामने हैं। वहीं अंतिम बार हो रहे अध्यक्ष पद पर डाॅ. प्रतिभा गुप्ता व डाॅ. नरेंद्र देव ने दावेदारी पेश की है। दो साल के लिए होने वाले सचिव पद पर डाॅ. वाई सिंह व डाॅ. संजीव सिंह आमने-सामने हैं। मीडिया प्रभारी पद पर डाॅ. रीता मिश्रा व डाॅ. एसएस रे कड़ी टक्कर देंगे। उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव के दो-दो पदों पर केवल दो-दो पर्चे दाखिल हुए थे। कोषाध्यक्ष, वैज्ञानिक सचिव, सांस्कृतिक सचिव, ऑडिटर, स्टोर सचिव, आईएमए भवन कोषाध्यक्ष व मंदबुद्धि बाल संस्थान अध्यक्ष के एक-एक पद पर केवल एक-एक पर्चे ही दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष डाॅ. अंजू जैन, डाॅ. अंजू श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव डाॅ. अभिनीत बाजपेई, डाॅ. अमरेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष डाॅ. आरके गगन गुप्ता, वैज्ञानिक सचिव डाॅ. प्रकाश चंद्र शाही, सांस्कृतिक सचिव डाॅ. अल्पना अग्रवाल, ऑडिटर डाॅ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, स्टोर सचिव डाॅ. शांतनु प्रकाश अग्रवाल, आईएमए भवन कोषाध्यक्ष डॉ. ओंकार राय व मंद बुद्धि बाल संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. भारतेंद्र जैन निर्विरोध चुन लिए गए। राज्य कमेटी के 13 व केंद्रीय कमेटी के 27 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। एक्जीक्यूटिव मेंबर के 120 पदों के सापेक्ष केवल 45 ने पर्चा दाखिल किया था। सभी निर्विरोध हो गए हैं। चुनाव अधिकारी डाॅ. शशांक कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर को सुबह नौ बजे से सीतापुर आई हाॅस्पिटल स्थित आईएमए कार्यालय में मतदान शुरू होगा। उस दिन शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed