फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: If you don't talk to me, I will shoot your father.

Gorakhpur News: मुझसे बात नहीं करोगी तो तुम्हारे पिता को मार दूंगा गोली

Tue, 20 Aug 2024 05:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: If you don't talk to me, I will shoot your father.
गोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा मनबढ़ लड़की पर बात करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर बोला- मुझसे बात नहीं करोगी तो तुम्हारे पिता को तमंचे से गोली मार दूंगा। ग्रामीणों ने मनबढ़ की धुनाई की। फिर उससे तमंचा छीन लिया। लड़की के पिता की तहरीर पर गोला थाने में गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार मिश्रवली निवासी सिद्धार्थ दुबे पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया है कि रविवार रात करीब 8:30 बजे सिद्धार्थ दुबे बाइक से उनके घर आया और दरवाजे पर खड़ा होकर तमंचा लहराते हुए गाली देने लगा। वह उनकी बेटी से बात कराने को कहने लगा। धमकी दी कि बेटी बात नहीं करेगी तो वह उन्हें तमंचे से गोली मार देगा।
विज्ञापन


शोर सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने उसका विरोध किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान वह गिर गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पहले पीटा फिर उससे तमंचा छीन लिया। फिर ग्रामीणों ने मनबढ़ युवक को छोड़ दिया। बाद में थाने जाकर ग्रामीणों ने पुलिस को तमंचा सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed