फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: House meeting adjourned after uproar, women councillors boycotted

Gorakhpur News: हंगामे के बाद सदन की बैठक स्थगित, महिला पार्षदों ने किया बहिष्कार

Thu, 15 May 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: House meeting adjourned after uproar, women councillors boycotted
दुकानों के बढ़े किराए को लेकर हुआ हंगामा, पार्षद व नगर आयुक्त आए आमने-सामने
विज्ञापन

नगर निगम सदन की स्थगित बैठक आज फिर होगी
गोरखपुर। नगर निगम सदन की 12वीं बैठक बुधवार को दुकानों के बढ़े किराए को लेकर हुए हंगामे के बाद स्थगित कर दी गई। महिला पार्षदों ने बोलने का समय न मिलने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार किया। अब बैठक बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से दोबारा होगी।
नगर निगम सदन की 12वीं बैठक बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे के करीब मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुरू हुई। इसमें नगर निगम की 10वीं बैठक और 11वीं बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। वहीं, नगर निगम सदन की 9वीं बैठक की अनुपालन आख्या पर चर्चा शुरू हुई। चर्चा के दौरान बेतियाहाता दक्षिणी से भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने निगम की दुकानों के किराया बढ़ोतरी के मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 58 पार्षदों के विरोध के बावजूद यह प्रस्ताव सदन से कैसे पास हो गया। इस पर सत्ता और विपक्ष के कई पार्षदों का साथ मिला। विश्वजीत और नगर आयुक्त के बीच किराए के मुद्दे पर टकराव भी देखने को मिला। पार्षद के आरोप पर नगर आयुक्त ने कहा कि विरोध करने वालों को खड़ा करके दिखाइए। इसके बाद पार्षद दो हिस्से में बंट गए। दोनों तरफ से जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र अग्रहरि ने लालडिग्गी में निगम की 12 दुकानों के वरासत किए जाने का आरोप लगाया। नगर आयुक्त ने कहा कि मामला हाईकोर्ट में है। वहां निगम अपना पक्ष रख रहा है। यह निर्णय नहीं बदलेगा। इसी दौरान एक-एक कर महिला पार्षद अपनी जगह से उठकर बाहर निकल गईं। ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि कुछ दुकानदारों ने उनके नाम से आवंटित दुकान किसी और को किराए पर दे रखी है। वह निगम को कम किराया देकर उनसे ज्यादा वसूलते हैं।
--
महिला पार्षदों को कारण बताओ नोटिस
महिला पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया तो बिना आज्ञा सदन छोड़ने के लिए मेयर ने महिला पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। हालांकि बाद में महिला पार्षद सदन में आकर बैठ गईं लेकिन भोजनावकाश के बाद जब बोलने का मौका नहीं मिला, तब उन्होंने विरोध करते हुए फिर बहिष्कार कर दिया।
--

सपा पार्षदों पर मुख्यमंत्री के नाम का शिलापट न लगने देने का आरोप

सिविल लाइंस द्वितीय के पार्षद देवेंद्र कुमार उर्फ पिंटू गौड़ ने सदन में आरोप लगाया कि सपा पार्षद मुख्यमंत्री के नाम का शिलापट वार्डों में नहीं लगते देते हैं। जबकि, इसका सपा पार्षदों ने विरोध किया। मांग की कि निर्माण कार्यों का भुगतान तब तक नहीं किया जाए जब तक शिलापट न लगा दिया जाए। इस पर नगर आयुक्त ने सहमति जताई लेकिन शिलापट कितने रुपये के काम पर लगाया जाए। नगर आयुक्त के इस सवाल पर पार्षदों में भी बहस होने लगी।
--

बरसात से पहले करा सकेंगे पार्षद वरीयता से कार्य
वार्ड नंबर 36 लोहियानगर के पार्षद राजेंद्र कुमार तिवारी ने गलियों में ओवरलोड डंपर के आवागमन से क्षतिग्रस्त हो रही सड़कों का हवाला देकर प्रतिबंध लगाने, बरसात के पूर्व पार्षद वरीयता का अग्रिम किस्त जारी करने की मांग रखी। इस पर नगर आयुक्त ने सभी पार्षदों से कहा कि वे बृहस्पतिवार से ही अपने प्रस्ताव दे सकते हैं। वार्ड नंबर पांच की पार्षद हकीमुन निशा ने फर्टिलाइजर रोड पर दिन में लाइटें जलने की बात बताई। साथ ही मेडिकल कॉलेज में गर्मी में पेयजल के इंतजाम की मांग की।

पोखरे का कराया जाए सुंदरीकरण
वार्ड 12 से पार्षद रानी यादव ने पोखरे के सुंदरीकरण, जर्जर प्राइमरी स्कूल पर वार्ड कार्यालय, त्वरित से कोई काम न कराने, कल्याण मंडपम और शौचालय निर्माण की मांग की। गायघाट के कृष्णचंद यादव ने सड़क पर अतिक्रमण का समाधान न कराए जाने पर एतराज जताया। सूरजकुंड धामनगर के पार्षद जुबैर अहमद ने सिधारीपुर में नया मिनी ट्यूबवेल लगाने और तब तक के लिए वैकल्पिक इंतजाम कराने, सूरजकुंड दलित बस्ती में जलापूर्ति, सफाई कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी एवं कूड़ा उठाने के लिए मैजिक गाड़ी की मांग की।


पार्षद अशोक यादव ने निराश्रित गोवंशों को पकड़ने की मांग की
वार्ड 53 रामजानकीनगर के पार्षद अशोक कुमार मिश्र ने हड़हवा से एचएनसिंह चौराहा पर बन रही नाली एवं सड़क का जिक्र करते हुए निगम से हस्तक्षेप कर मोहल्ले के जलनिकासी का उचित इंतजाम करने की मांग रखी। विजय चौक के पार्षद मनु जायसवाल ने विजय चौक क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए बड़ा ट्यूबवेल निर्माण की मांग की। वार्ड 57 रायगंज दक्षिणी से पार्षद अशोक यादव ने निराश्रित गोवंश को पकड़कर कान्हा उपवन भेजने के लिए अभियान चलाने की मांग रखी। रघुपति सहाय फिराकनगर के पार्षद रविंद्र ने गुणवत्ताहीन और अधोमानक सड़क निर्माण पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed