{"_id":"67eee251cce96df56c0519ee","slug":"gorakhpur-news-hookah-bar-was-being-run-in-a-restaurant-operator-and-employees-arrested-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-891088-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेस्टोरेंट में चला रहे थे हुक्का बार, संचालक और कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेस्टोरेंट में चला रहे थे हुक्का बार, संचालक और कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन
दाउदपुर स्थित डीपी कॉम्प्लेक्स में तीसरी मंजिल पर चल रहा था मैड्स रेस्टोरेंट
पैडलेगंज चौकी प्रभारी ने दर्ज कराया केस, पुलिस ने बरामद किया तीन हुक्का, पांच पैकेट तंबाकू
गोरखपुर। दाउदपुर के एक कॉम्प्लेक्स में स्थित मैड्स रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। सूचना पर बृहस्पतिवार शाम कैंट पुलिस ने छापा मारा। रेस्टोरेंट में कम उम्र के 12-15 लड़के हुक्का से धुआं उड़ाते मिले। पुलिस को देखते ही सभी भाग गए। पुलिस ने मौके से तीन हुक्का और पांच पैकेट फ्लेवर तंबाकू बरामद किया है।
कैंट पुलिस ने मौके से ही बांसगांव काॅलोनी के रेस्टोरेंट मालिक सिद्धार्थ सिंह और कर्मचारी रामगढ़ताल इलाके के महुईसुघरपुर में रहने वाले मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पैडलेगंज चौकी प्रभारी आशीष कुमार दुबे की तहरीर पर कैंट थाने में दोनों आरोपियों पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत केस दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को चेतावनी देते हुए मुचलके पर छोड़ दिया गया।
कैंट पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को सूचना मिली थी कि दाउदपुर चौराहे पर स्थित डीपी कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर मैड्स नाम से चल रहे रेस्टोरेंट में कम उम्र के लड़के-लड़कियों को हुक्का पिलाया जा रहा है। पुलिस पहुंची तो वहां 12-15 लड़के हुक्का पीते हुए मिले। पुलिस को देखकर वह भाग गए। इसके बाद कैंट के बांसगांव काॅलोनी में रहने वाले रेस्टोरेंट मालिक सिद्धार्थ सिंह और कर्मचारी रामगढ़ताल इलाके के महुईसुघरपुर निवासी मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में तीन टेबल पर रखे तीन हुक्का और पांच पैकेट तंबाकू बरामद किया। छानबीन में पता चला कि हुक्का बार का लाइसेंस बताकर लड़के-लड़कियों को यहां बुलाया जाता था। रेस्टोरेंट मालिक से जब हुक्का पिलाने का लाइसेंस मांगा गया तो नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
एक हजार में देते थे नशे की डोज
पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट में छानबीन में पता चला है कि वहां पर बालिगों को भी बुलाकर नशे का आदि बनाया जाता है। नशे की डोज के बदले युवाओं से 800 से 1000 रुपये तक वसूले जाते थे। रेस्टोरेंट में कर्मचारी मनीष गुप्ता हुक्का का फ्लेवर तैयार कर टेबल पर परोसता था। पुलिस के पहुंचने पर पूरे रेस्टोरेंट में धुआं फैला हुआ था। तीन टेबल पर जलता चिलम भी मिला। पूछताछ में संचालक ने बताया कि इधर कुछ दिनों से रेस्टोरेंट में हुक्का बार शुरू किया है। मोटी कमाई के चक्कर में चोरी चुपके चला रहा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट-
दाउदपुर में एक रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित करने की सूचना मिली थी। कैंट पुलिस ने छापा मारकर कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी