फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hockey: Gorakhpur Mandal and Sports College team reached semi-finals.

हॉकी: सेमीफाइनल में पहुंची गोरखपुर मंडल और स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम

Fri, 07 Feb 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hockey: Gorakhpur Mandal and Sports College team reached semi-finals.
राज्यस्तरीय अंडर-19 जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में खेले गए चार मैच
विज्ञापन

लखनऊ और कानपुर की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंची, शुक्रवार को होगा मुकाबला
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर आयोजित यूपी राज्यस्तरीय अंडर-19 महिला हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें कानपुर ने अयोध्या, गोरखपुर मंडल ने आगरा, लखनऊ छात्रावास ने लखनऊ मंडल और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने प्रयागराज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
शुक्रवार को स्पोर्ट्स काॅलेज हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। इसके विजेताओं के बीच शनिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।

बृहस्पतिवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच कानपुर मंडल और अयोध्या के बीच खेला गया। कानपुर मंडल नें अयोध्या को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से पराजित किया। कानपुर की तरफ से प्रिन्सी ने 15वें, 21वें व 50वें मिनट, रिया ने 44वें व 53वें मिनट और अयोध्या की तरफ से चंचल ने 45वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में गोरखपुर मंडल ने आगरा को 5-0 से हराया। गोरखपुर की तरफ से मनीषा ने 5वें व 10वें मिनट, पूजा ने 40वें व 47वें और सुप्रिया ने 49वें मिनट में गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में छात्रावास लखनऊ ने लखनऊ मंडल को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से पराजित किया। इस मैच का एकमात्र गोल छात्रावास लखनऊ की तरफ से मान्या ने 51वें मिनट में किया। चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर ने प्रयागराज मंडल को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया।

स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर की तरफ से रबिया ने 4वें मिनट, पल्लवी ने 21वें मिनट, वैशाली ने 28वें मिनट और अरिका ने 30वें मिनट में गोल किए।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायुसेना हॉकी टीम के कोच मुख्य अतिथि प्रभाकर मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर एवं परिचय प्राप्त किया, इसके बाद मैच शुरू हुआ। इस अवसर पर प्रेम माया, जिला सचिव माइकल अलेक्जेंडर, रीता मिश्रा, धर्मवीर सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, एमएस बोहरा, सरिता सिंह, अनवर, सचिदानंद राय, मेराज अहमद, बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed