फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Herbert Dam Fourlane: Demolition of years old ancient Shiva temple and Mamu-Bhanja Mazar started

हार्बर्ट बांध फोरलेन: वर्षों पुराने प्राचीन शिव मंदिर व मामू-भांजा मजार को तोड़ने का कार्य शुरू

Sun, 01 Jun 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Herbert Dam Fourlane: Demolition of years old ancient Shiva temple and Mamu-Bhanja Mazar started
राजघाट पुल से डोमिनगढ़ पुल तक बन रहे फोरलेन की जद में आ रहे पांच मंदिर व तीन मस्जिद
विज्ञापन

मंदिर व मस्जिद को तोड़ने व विस्थापित करने के लिए दो रोज पहले अधिकारियों ने की थी बैठक
लोगों की सहमति लेकर मंदिर व मस्जिद को अन्यत्र विस्थापित करने में जुटा पीडब्ल्यूडी विभाग
गोरखपुर। हार्बर्ट बांध से डोमिनगढ़ पुल तक बन रहे फोरलेन सड़क निर्माण में रूकावट बन रहे प्राचीन शिव मंदिर, मामू-भांजा मजार- मस्जिद सहित अन्य छोटे व बड़े मंदिर को तोड़ने व विस्थापित करने का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। फोरलेन सड़क के बीच हिस्से में पड़ रहे प्राचीन शिव मंदिर व मामू-भांजा मजार काे तोड़ने का काम भी शुरू हो गया है।
राजघाट पुल के पास से शुरू होकर डोमिनगढ़ पुल तक 4.07 किमी फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 को इस फोरलेन का निर्माण करा रही है। चौड़ीकरण के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क की दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर का नाला व एक मीटर का डक्ट बनवा रहा है। यह कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। इधर फोरलेन के निर्माण की जद में मंदिर व मस्जिद रूकावट बन रहे थे। यह देख पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरविंद सिंह ने शासकीय अभियंता, तहसीलदार सदर व कानूनगो के साथ मौके पर पहुंच निरीक्षण कर लोगों से वार्ता की। वार्ता में सहमति मिलने के बाद शुक्रवार से पहले छोटे व बड़े मंदिरों को तोड़ने व विस्थापित करने का कार्य शुरू करा दिया गया। शनिवार को भी फोरलोन निर्माण की जद में आ रहे मंदिर व मस्जिद को तोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन

----------
करीब 40 वर्ष पुराना है प्राचीन शिव मंदिर व मामू-भांजा मजार का इतिहास
राजघाट पुल के पास से शुरू होकर डोमिनगढ़ पुल तक फोरलेन के निर्माण की जद में हार्बर्ट बांध के किनारे मौजूद वर्षों पुराने शिव मंदिर, मामा-भांजे मजार व मस्जिद के अलावा करीब पांच मंदिर व तीन मस्जिद आ रहे थे। पीडब्ल्यूडी ने मिट्टीकरण व नाला निर्माण कार्य कराने के बाद लोगों से मंदिरों को हटाने के लिए लोगों से वार्ता की। इसके बाद इसे हटाने का कार्य शुरु हो गया। वर्षों पुराने मंदिर को हटता देख लोगों मायूसी देखने को मिल रही है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरविंद सिंह ने स्थानीय लोगों से वार्ता कर मंदिर व मस्जिद को हटवाया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
क्या कहते हैं लोग
मंदिर काफी पुराना है। बांध होने के चलते मंदिर के अस्तित्व पर कोई खतरा नहीं था। परंतु बांध पर फोरलेन सड़क बनने से मंदिर के अस्तित्व पर संकट आ गया है। सड़क निर्माण को देखते हुए इसे तोड़ने का कार्य शुरू है।
रामचरण, नरकटिया खास
------
हार्बर्ट बंधे के किनारे मामा-भांजे की मजार थी। जहां मस्जिद भी बदी है। फोरलेन निर्माण की जद में आने की वजह से इस मजार को तोड़ा जा रहा है।
फहिम खान, बसंतपुर नरकटिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed