फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Handball Championship, Ten men's and eight women's teams will participate

हैंडबॉल चैंपियनशिप : गोरखपुर में होगी प्रतियोगिता- पुरुषों की 10 और महिलाओं की 8 टीमें करेंगी प्रतिभाग

Thu, 22 May 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 May 2025 01:10 AM IST
सार

यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ, लक्ष्य हैंडबॉल अकादमी और खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से आयोजित किया जा रहा है। पुरुष वर्ग में इंडियन रेलवे, एसएसबी, पंजाब, चंडीगढ़, सीआईएसएफ, केरल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, और मेजबान उत्तर प्रदेश की टीमें भाग लेंगी। जबकि महिला वर्ग में इंडियन रेलवे, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, बिहार, केरल और मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम प्रतियोगिता में भाग लेगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Handball Championship, Ten men's and eight women's teams will participate
महिला टीम की खिलाड़ी कैंप रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जमकर अभ्यास कर रही हैं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

36वीं महिला एवं पुरुष फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 23 से 26 मई तक खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश की सर्वश्रेष्ठ 10 टीम पुरुष वर्ग में और आठ टीम महिला वर्ग में प्रतिभाग करेगी।

विज्ञापन


पूरी प्रतियोगिता में 500 खिलाड़ी और स्पाेर्ट्स स्टॉफ की भागीदारी होगी। यह जानकारी बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यकारिणी निदेशक हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ, लक्ष्य हैंडबॉल अकादमी और खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से आयोजित किया जा रहा है। पुरुष वर्ग में इंडियन रेलवे, एसएसबी, पंजाब, चंडीगढ़, सीआईएसएफ, केरल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, और मेजबान उत्तर प्रदेश की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि महिला वर्ग में इंडियन रेलवे, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, बिहार, केरल और मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम प्रतियोगिता में भाग लेगी। पुल की दो टॉप टीम सेमीफाइनल में खेलेंगी। लक्ष्य अकादमी के डॉ. त्रिलोक रंजन ने बताया कि यह प्रतियोगिता गोरखपुर में पहली बार आयोजित की जा रही है।


सभी मैच इनडोर में खेले जाएंगे। डॉ. राजेश यादव ने बताया कि सभी टीमों के रहने और भोजन की व्यवस्था वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में की गई है। कुछ खिलाड़ी होटल में भी रुकेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के सचिव अमित पांडेय, अरविंद कुमार यादव, संजय राय, नफीस अहमद, अंकित व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed