फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Half-naked masked priests roam in the market late at night...people are in panic

Gorakhpur News: देर रात घूमते हैं 'अर्धनग्न नकाबपोश'...लोग दहशत में- 'जागते रहो'...का लोग देते हैं संदेश

Tue, 24 Sep 2024 11:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 11:02 AM IST
सार

पादरी बाजार इलाके में हनुमंत नगर, वैष्णो विहार, मानस विहार समेत अन्य काॅलोनियों में नकाबपोश की दहशत देखने को मिल रही है। बड़े बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक नकाबपोश की चर्चा कर रहे हैं। हनुमंत नगर काॅलोनी निवासी सीएस पांडेय के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में 14 सितंबर की देर रात करीब 1:30 बजे दो नकाबपोश हाथ में नुकीला हथियार और कोई पाउडर लेकर जाते दिखे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Half-naked masked priests roam in the market late at night...people are in panic
अर्द्धनग्न अवस्था में घूमते संदिग्ध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर के शाहपुर इलाके में पादरी बाजार की कई काॅलोनियों में इन दिनों बड़ी दहशत है। कालोनी वाले बताते हैं कि देर रात अर्धनग्न अवस्था में दो नकाबपोश घूम रहे हैं। उनकी तस्वीर लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वे मुंह पर नीला कपड़ा या प्लास्टिक लपेटे हुए होते हैं, केवल उनकी आंखें दिख ही दिखती हैं।
विज्ञापन



एक हाथ में नुकीले हथियार और दूसरे में पाउडर जैसा कुछ लिए हुए नजर आते हैं। इनकी हरकतें किसी बड़ी गैंग की तरफ इशारा कर रही हैं। फिलहाल रात को जागकर घरों पर पहरा दे रहे हैं। साथ ही देर रात पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को व्हाट्सएप पर संदेश भी दे रहे हैं...जागते रहो।
विज्ञापन


पादरी बाजार इलाके में हनुमंत नगर, वैष्णो विहार, मानस विहार समेत अन्य काॅलोनियों में नकाबपोश की दहशत देखने को मिल रही है। बड़े बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक नकाबपोश की चर्चा कर रहे हैं। हनुमंत नगर काॅलोनी निवासी सीएस पांडेय के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में 14 सितंबर की देर रात करीब 1:30 बजे दो नकाबपोश हाथ में नुकीला हथियार और कोई पाउडर लेकर जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सितंबर की सुबह इसको लेकर काॅलोनीवासियों ने आपस में चर्चा की। सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकालकर पादरी बाजार चौकी की पुलिस काे दिया।

सोमवार को काॅलोनी में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा चलती रही। इसी बीच हनुमंत नगर से भी रविवार की देर रात का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इस बार नकाबपोश के चेहरे सामने से दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग और सतर्क हो गए हैं।

काॅलोनीवासियों ने बताया कि रात के समय घरों में कोई भी एक सदस्य पूरे घर का जायजा ले रहा है। इसी तरह एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें काॅलोनी के अधिकतर लोग जुड़े हैं। उस पर सूचना आदान-प्रदान की जा रही है। रात के समय काॅलोनी के लोग एकत्रित होकर खुद भी सड़क पर पहरा दे रहे हैं।

In Gorakhpur, Half-naked masked priests roam in the market late at night...people are in panic
पादरी बाजार के इसी गेट के अंदर कॉलोनी में संदिग्घ युवक दिखे थे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोले कॉलोनीवासी
सीएस पांडेय ने बताया कि जिस दिन से नकाबपोश देखे गए हैं, उसी दिन से एहतियात बरती जा रही है। रात में नींद खुलने पर पूरे घर का जायजा लिया जाता है। नकाबपोश को देख हम सभी लोग दहशत में हैं।

संदीप त्रिपाठी ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें काॅलोनी के लोग जुड़े हैं, किसी भी खतरे में एक बार मैसेज देने पर सभी लोग एकत्रित हो जाएंगे। रात के समय काॅलोनी में पहरा देकर संदिग्ध लोगों की भी तलाश की जा रही है।

संतोष कुमार ने बताया कि घर के सदस्य समय पर ही घर में प्रवेश कर रहे हैं। कुछ जगहों पर रात के समय नकाबपोशों ने रात के समय घुसने का भी प्रयास किया, लेकिन सतर्कता की वजह से वे कामयाब नहीं हो पाए।

प्रदीप चौबे ने बताया कि रात में सभी लोग एक-दूसरे से बात करते रहते हैं। कहीं कोई संदिग्ध दिखने पर एक-दूसरे को सूचना दी जाती है। पुलिस को भी जानकारी दी गई है। कुछ लोग रात के समय पटाखे भी फोड़ रहे हैं।

सीओ गोरखनाथ योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नकाबपोश के देखे जाने की सूचना मिली है। पुलिस टीम रात के समय लगातार पादरी बाजार की काॅलोनियों में गश्त कर रही है। बहुत जल्द नकाबपोशों का पता चल जाएगा। कहीं भी किसी घटना की अभी तक शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed