Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

वोटर लिस्ट नहीं सुधार सके, एक देश-एक चुनाव क्या कराएंगे : अखिलेश

Thu, 19 Nov 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- 26 हजार स्कूल बंद कर 27 हजार शराब की दुकानें खोलीं, अब जनता देगी जवाब
विज्ञापन

- चौरीचौरा के देवकही में आयोजित जनसभा में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को चौरीचौरा के देवकही में आयोजित जनसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि जो लोग एक वोटर लिस्ट तक दुरुस्त नहीं करा सके, वे एक देश-एक चुनाव क्या कराएंगे? अखिलेश ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कहा कि प्रदेश में 26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए गए, जबकि 27 हजार शराब की दुकानें खोल दी गईं। गरीबों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। अब जनता इसका जवाब देगी।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभा के पहले गोरखपुर एयरपोर्ट से चौरीचौरा के देवकही गांव तक पीडीए रथ पर सवार होकर गए। रास्ते में सपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने देवकही गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि यहां देश में सबसे खराब स्थिति है और यूपी में सबसे खराब गोरखपुर में है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि गोरखपुर में दलितों का सर्वाधिक उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

सपा सरकार बनी तो मेडिकल कॉलेज में एम्स जैसी सुविधाएं
उन्होंने कि सपा की सरकार बनने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एम्स जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। कर्मियों का वेतन भी बढ़ाया जाएगा। गरीबों को गंभीर रोगों का इलाज कराने के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों में इलाज कराने के लिए कार्ड की जरूरत नहीं होगी। नेता जी यानी मुलायम सिंह यादव ने सैफई और आरएमएल संस्थान में पहले यह व्यवस्था लागू की थी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर लोगों की जरूरत के मुताबिक फ्लाईओवर बनेंगे और मिलें खोली जाएंगी। साथ ही आधी-अधूरी नहीं पक्की नौकरी दी जाएगी। पूरे प्रदेश में बंधु सरकार होगी जिसमें किसी से भेदभाव नहीं होगा। शहीद बंधु सिंह अपने बलिदान के कारण आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं, जिनकी प्रतिमा का अनावरण करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed