{"_id":"698f95a5ec4bb27384034f16","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1228824-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीडा में 139 औद्योगिक और कॉमर्शियल भूखंडों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीडा में 139 औद्योगिक और कॉमर्शियल भूखंडों का आवंटन
विज्ञापन
औद्योगिक भूखंडों का विज्ञापन जल्द, 96 ईडब्ल्यूएस फ्लैट भी होंगे आवंटित
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने की तैयारी में है। सहजनवां स्थित प्राधिकरण क्षेत्र में उद्योग और कॉमर्शियल गतिविधियों के लिए अगले सप्ताह भूखंडों का विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है। प्रस्तावित योजना के तहत कुल 139 औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनका आकार 1000 वर्ग मीटर से लेकर 25,000 वर्ग मीटर तक निर्धारित किया गया है।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, छोटे, मध्यम और बड़े सभी प्रकार के उद्योगों को ध्यान में रखकर भूखंडों की श्रेणी तय की गई है। इसके साथ ही कॉमर्शियल भूखंडों का भी विज्ञापन निकाला जाएगा। इनका आवंटन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किए जाने की संभावना है, जिससे पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित हो सके।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 96 फ्लैटों के निर्माण और आवंटन का विज्ञापन भी जारी किया जाएगा। इन फ्लैटों में गीडा क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों को प्राथमिकता देने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। गीडा के एसीईओ राम प्रकाश ने बताया कि होली के बाद तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर आवंटन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हो सके।