फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Go to platform one by cab-way, now the way from platform two is closed

Gorakhpur News: प्लेटफॉर्म एक पर जाइए कैब-वे से, अब दो से रास्ता बंद

Wed, 20 Nov 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 20 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Go to platform one by cab-way, now the way from platform two is closed
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर जाना है तो यातायात कार्यालय से आगे गेट नंबर सात यानी कैब वे से जाना होगा। स्टेशन पर बंद पड़े बीच वाले फुट ओवरब्रिज के पास अब नया फुटब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक व दो के बीच पिलर बन रहा है। इसके चलते दोनों प्लेटफॉर्म के बीच आवागमन बंद कर दिया गया है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म एक पर अलग से जनरल टिकट काउंटर भी खोल दिया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर व दो के बीच में जीआरपी थाना के सामने वाला फुटब्रिज जर्जर होने की वजह से करीब एक साल से बंद है। स्टेशन पुनर्निर्माण के दौरान इसकी जगह पर नया फुटब्रिज बनना है। इस फुटब्रिज का निर्माण नवरात्र में ही प्रारंभ हो गया था, लेकिन दिवाली से छठ तक यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निर्माण कार्य के पास की बैरिकेडिंग हटा दी गई थी। इस वजह से काम सुस्त चल रहा था।
विज्ञापन

अब भीड़ कम होने के बाद काम में तेजी आई है। निर्माण कार्य के पास बैरिकेडिंग के चलते प्लेटफॉर्म नंबर एक व दो के बीच का आवागमन बंद हो गया है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अब यात्रियों को कैब वे गेट की तरफ से आना जाना पड़ेगा। यह व्यवस्था करीब तीन महीने तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म एक से सत्याग्रह एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली क्लोन और गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें चलती हैं। प्लेटफार्म नंबर एक से जाने वाले यात्रियों को जनरल टिकट की दिक्कत न हो, इसलिए वहां के वेटिंग रूम में एक जनरल टिकट काउंटर भी खोला गया है।
मंगलवार को स्टेशन डायरेक्टर जेपी सिंह ने इस जनरल टिकट काउंटर, कैब वे गेट व निर्माण स्थल पर की गई बैरिकेडिंग का निरीक्षण कर जरूरी सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed