{"_id":"68cc7331d9b47c540509a986","slug":"gorakhpur-news-girls-showed-their-strength-in-the-district-level-wrestling-competition-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1075687-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
गोरखपुर। जनता इंटर कॉलेज दुबौली, बांसगांव में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयी जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने फीता काटकर किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में 39 किलो भारवर्ग में बांसगांव की सुनैना, 42 किलो में महानगर की रीना और 46 किलो में अनन्या ने पहला स्थान पाया। अंडर-17 वर्ग में बांसगांव की रानी और तमन्ना, चौरीचौरा की सुनीता व तान्या, सहजनवां की रोशनी व आरुषि और खजनी की सिद्धि यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर क्वालीफाई किया। अंडर-19 में बांसगांव की रोशनी व अर्पिता, महानगर की शिखा शर्मा व श्रुति और खजनी की अन्नू यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेफरी की भूमिका अंतरराष्ट्रीय पहलवान शत्रुघ्न राय समेत कई विशेषज्ञों ने निभाई। विद्यालय प्रबंधक प्रतिनिधि सुभाष राय ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अजय शुक्ल और आभार प्रधानाचार्य सुरेश राम त्रिपाठी ने जताया।