{"_id":"673ba461b558144de9019705","slug":"gorakhpur-news-girl-absconds-after-befriending-instagram-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-751839-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद युवती फरार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद युवती फरार, केस दर्ज
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी की इंस्टाग्राम के माध्यम से युवक से दोस्ती हो गई। शनिवार को अपराह्न तीन बजे युवक उसको बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया। मामले में पिता की तहरीर पर रविवार रात अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी गांव के चौराहे पर शनिवार को घरेलू सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक उसे बहला फुसलाकर कर भाग ले गया। आरोप है कि किशोरी को ले जाते समय गांव के लोगों ने देखा। बताया गया है कि किशोरी मोबाइल फोन में इंस्टाग्राम चलाती थी। उसी के जरिये युवक की किशोरी से दोस्ती हुई। किशोरी के परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के वहां खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला।