फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gift of 2842 crores: CM will give the gift of Tala Ring Road on Navratri

2842 करोड़ की सौगात: नवरात्र पर ताल रिंग रोड का तोहफा देंगे सीएम

Sat, 05 Apr 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gift of 2842 crores: CM will give the gift of Tala Ring Road on Navratri
आज सीएम योगी करेंगे शुभारंभ, 46 करोड़ 72 लाख की लागत से होगा नक्षत्रशाला का कायाकल्प
विज्ञापन




गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्र पर दो दिन में गोरक्षनगरी को 2842 करोड़ की सौगात देंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामगढ़ताल किनारे रिंग रोड का उद्घाटन करेंगे। इससे लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा और मोहद्दीपुर की सड़क पर दबाव थोड़ा कम होने से जाम से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही नौकायन रोड पर पर्यटन का एक और विकल्प मिल जाएगा। सीएम रोमांचक खेल वाले कार्निवाॅल पार्क का भी शुभारंभ करेंगे।



पर्यटन के नक्शे पर गोरखपुर की पहचान बढ़ाने के लिए रामगढ़ताल क्षेत्र के नक्षत्रशाला का भी कायाकल्प होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को यहां होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन




निजी क्षेत्र की साझेदारी के तहत मेसर्स जेएसआर की ओर से ऑल इन वन कार्निवाल पार्क विकसित किया गया है। यहां एडवेंचर पार्क, आर्केड जोन, बीआर पार्क, इंफ्लेटेबल पार्क और एम्यूजमेंट पार्क को तैयार किया गया है। इन व्यवस्थाओं में कई प्रकार के मनोरंजक गेम्स का आनंद उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, रामगढ़ताल के सामने 25 एकड़ में विस्तृत और 1410 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड स्टेट ऑफ आर्ट कन्वेंशन सेंटर, क्लब एंड फाइव स्टार होटल का शिलान्यास भी शनिवार को मुख्यमंत्री के हाथों होगा। इसकी क्षमता 5000 व्यक्तियों की होगी। इसका निर्माण तीन साल में पूर्ण करने का लक्ष्य है। कन्वेंशन सेंटर में एलीट क्लब, आध्यात्मिक पुस्तकालय और इवेंट एंड एक्जीबिशन लॉन का भी प्रावधान किया गया है।



मुख्यमंत्री रामगढ़ताल इलाके में जीडीए की शानदार आवासीय योजना गोरक्ष इन्क्लेव का उद्घाटन भी करेंगे। 55 करोड़ रुपये के इस हाउसिंग प्रोजेक्ट को 4313 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत दो ब्लॉक में 86 बहुमंजिला फ्लैट बनाए गए हैं। उद्घाटन के अवसर सीएम योगी किसी एक या कुछ फ्लैट्स का निरीक्षण भी कर सकते हैं।



---



जीडीए को मिले 41 करोड़ 72 लाख रुपये



गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला को थ्री डी तकनीक से विकसित करने के साथ अत्याधुनिक भी बनाया जाएगा। शुक्रवार को 46 करोड़ 87 लाख 72 हजार रुपये की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 41 करोड़ 72 लाख रुपये कार्यदायी फर्म गोरखपुर विकास प्राधिकरण के खाते भेज दिए गए।




इस बजट से नक्षत्रशाला के पुराने संसाधनों और तकनीकी को बदला जाएगा। यहां चार अत्याधुनिक प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। नक्षत्रशाला का प्रोजेक्शन डोम भी 17 मीटर डाया का बनाया जाएगा। यह लखनऊ के 15 मीटर के प्रोजेक्शन डोम से बड़ा है। अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि नक्षत्रशाला में अत्याधुनिक 2डी एवं 3डी प्रोजेक्शन सिस्टम लगाए जाएंगे जिसके लिए ग्लोबल टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा सिविल वर्क के लिए इसी सप्ताह टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नक्षत्रशाला के तहत अंतरिक्ष गैलरी का भी निर्माण किया जाएगा। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला परिसर में 15.77 करोड़ रुपये से महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed