फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: GIDA: 194 plots will be allotted in November, the process will start next week.

गीडा: नवंबर में 194 प्लाटों का होगा आवंटन, अगले सप्ताह शुरू होगी प्रक्रिया

Wed, 29 Oct 2025 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: GIDA: 194 plots will be allotted in November, the process will start next week.
आवासीय क्षेत्र में 35 और औद्योगिक क्षेत्र में 159 प्लाटों का होगा आवंटन
विज्ञापन

नए आवंटियों को 30 नवंबर को गीडा दिवस के अवसर पर दिया जाएगा आवंटन पत्र
गोरखपुर। नवंबर में गीडा क्षेत्र के औद्योगिक और आवासीय सेक्टर में कुल 194 प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी। लाभार्थियों को गीडा के स्थापना दिवस समरोह में 30 नवंबर को आवंटन पत्र दिया जाएगा।
गीडा के अधिकारियों के अनुसार, इन 194 प्लॉटों में से 159 प्लॉट औद्योगिक उपयोग के लिए और 35 प्लॉट आवासीय क्षेत्र के लिए प्रस्तावित हैं। प्लॉटों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे, जिससे पारदर्शिता के साथ चयन की प्रक्रिया अपनाई जाए।
विज्ञापन

गीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राम प्रकाश के अनुसार, आवंटन प्रक्रिया नवंबर के तीसरे सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद 30 नवंबर को ‘गीडा दिवस’ के अवसर पर इन नए आवंटियों को आवंटन पत्र सौंपे जाएंगे। गीडा की इस पहल से औद्योगिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में पहले से चल रहे औद्योगिक प्रोजेक्ट्स के साथ यह नए उद्योगों की स्थापना के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed