फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: General coaches will be increased in 40 trains of NER, there will be relief from crowd

Gorakhpur News: एनईआर की 40 ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे जनरल कोच, भीड़ से मिलेगी राहत

Wed, 20 Nov 2024 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: General coaches will be increased in 40 trains of NER, there will be relief from crowd
गोरखपुर। प्रमुख ट्रेनों के जनरल कोच में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अब नियमित ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस महीने देश भर के 370 ट्रेनों में करीब एक हजार नए कोच जोड़े जाएंगे। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे की 40 ट्रेनों में कोच बढ़ेंगे।
विज्ञापन

ट्रेन का किराया बस व अन्य प्राइवेट साधनों से सस्ता व सुरक्षित होने के चलते यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इस बार दशहरा, दिवाली और छठ में पिछले साल के मुकाबले दो गुना स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, लेकिन भीड़ कम नहीं हुई। इसे देखते हुए रेलवे ने नियमित ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेल प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते तीन माह में ही विभिन्न ट्रेनों में सामान्य श्रेणी (जीएस) के करीब 600 नए अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। ये सभी कोच नियमित ट्रेनों में जोड़े गए हैं। नवंबर के अंत तक जीएस श्रेणी के ऐसे एक हजार से ज्यादा कोच करीब 370 नियमित ट्रेनों में जोड़ दिए जाएंगे। इससे देश भर के करीब एक लाख यात्रियों को राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे की भी 40 ट्रेनों में जनरल कोच जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना व प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया कि अगले दो वर्षों में रेलवे के बेड़े में छह हजार जीएस कोच और चार हजार स्लीपर कोच शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed