फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: From the new session, twice as many students will be able to study in the visually impaired school.

Gorakhpur News: नए सत्र से दृष्टि बाधित विद्यालय में पढ़ सकेंगे दोगुने छात्र

Fri, 22 Nov 2024 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: From the new session, twice as many students will be able to study in the visually impaired school.
गोरखपुर। स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित विद्यालय परिसर में नया विद्यालय भवन और छात्रावास बनकर तैयार हो गया है। अगले सत्र से विद्यालय में 200 छात्र पढ़ाई करने के साथ ही छात्रावास में रहने की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। विद्यालय में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के 100 छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। छात्रों को विद्यालय में अध्ययन के साथ ही परिसर में रहने के लिए छात्रावास की भी व्यवस्था है। अब दोगुनी संख्या में विद्यालय में छात्रों का प्रवेश हो सकेगा।
विज्ञापन

नया शैक्षणिक भवन और 100 बेड का छात्रावास बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था टेड फेट को 2019 में दी गयी थी। अब संस्था ने निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। दो फ्लोर का नया शैक्षणिक भवन बनाया गया है। इसके साथ ही पुराने छात्रवास के पास ही 100 बेड का तीन फ्लोर का नया छात्रावास बनाया गया है। छात्रावास में 34 कमरे बनाए गए हैं। इसके साथ ही मेसरूम, वार्डेनरूम, बीमार बच्चों के लिए कमरा सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नए विद्यालय भवन और छात्रवास को दृष्टिबाधित बच्चों के अनुसार बनाया गया है। दोनों जगह छात्रों के लिए सीढ़ियों की जगह रैंप की व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही कक्षाओं, कमरों और अन्य स्थानों को बैरियर मुक्त डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने शैक्षणिक भवन को जल्द ही किया जाएगा ध्वस्त
विद्यालय के पुराने शैक्षणिक भवन में अगले सत्र से पढ़ाई नहीं होगी। इसे ध्वस्त कर छोटे बच्चों के लिए खेल का मैदान और बगीचा बनाया जाएगा। बच्चों के लिए खेल के उपकरण लगाए जाएंगे। सभी छात्र नए भवन में अध्ययन करेंगे।

---

नए शैक्षणिक भवन और छात्रावास का कार्य पूरा हो गया है। अगले सत्र से सौ और भी छात्र अध्ययन करने के साथ छात्रावास का लाभ उठा सकते हैं। नए भवन को छात्रों के अनुकूलित बनाने की पूरी व्यवस्था की गई है। रैंप से लेकर कमरे सब छात्रों की जरूरतों के अनुसार बनाए गए हैं।

लक्ष्मी शंकर जायसवाल, प्रधानाचार्य


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed