{"_id":"682cd830b6a766dfa409ee0a","slug":"gorakhpur-news-fraud-of-rs-1121-lakh-in-the-process-of-getting-franchise-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-942995-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फ्रेंचाइजी लेने के चक्कर में 11.21 लाख रुपये की जालसाजी- नंबर हुआ बंद...तब पता चला ठगे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फ्रेंचाइजी लेने के चक्कर में 11.21 लाख रुपये की जालसाजी- नंबर हुआ बंद...तब पता चला ठगे गए
Wed, 21 May 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:59 AM IST
सार
कैंट इलाके के बेतियाहाता निवासी द्विजेंद्र नाथ शुक्ला ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ महीने पहले खाद्य पदार्थ की एक बड़ी कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए गूगल पर सर्च किया। इसके बाद कंपनी का एक लिंक मिला। उसके माध्यम से आवेदन किया। यह प्रक्रिया पूरी होते ही एक मेल आया।
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड के शिकार
विस्तार
गोरखपुर। कैंट इलाके के एक व्यक्ति से खाद्य पदार्थ की एक बड़ी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के चक्कर में 11.21 लाख रुपये की जालसाजी हो गई। पीड़ित ने सोमवार को साइबर थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले भी फ्रेंचाइजी के चक्कर में लोग मोटी रकम गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
कैंट इलाके के बेतियाहाता निवासी द्विजेंद्र नाथ शुक्ला ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ महीने पहले खाद्य पदार्थ की एक बड़ी कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए गूगल पर सर्च किया। इसके बाद कंपनी का एक लिंक मिला। उसके माध्यम से आवेदन किया।
विज्ञापन
यह प्रक्रिया पूरी होते ही एक मेल आया। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। उसने कहा कि कंपनी का डीलरशिप मैनेजर आयुश वालिया बोल रहा हूं। उसने विश्वास में लेकर 17 अप्रैल 2025 को अपने बैंक खाते में दो बार में कुल 11.21 लाख रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
काफी समय बाद भी जब फ्रेंचाइजी नहीं मिली तो मैनेजर के मोबाइल नंबर पर कॉल की। नंबर बंद बता रहा था। कई बार कोशिश की पर बात नहीं हो पाई, तब जालसाजी का अहसास हुआ। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है।