{"_id":"673ba6744ebbd9e2cc0b08d6","slug":"gorakhpur-news-founders-week-celebrations-will-be-inaugurated-by-mp-assembly-speaker-narendra-tomar-from-4th-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-751764-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संस्थापक सप्ताह समारोह चार से, शुभारंभ करेंगे एमपी के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संस्थापक सप्ताह समारोह चार से, शुभारंभ करेंगे एमपी के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर
विज्ञापन
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह का शुभारंभ चार दिसंबर को होगा। इस दिन शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर होंगे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का नाम अभी तय नहीं हो पाया है। दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
संचालन समिति के सदस्य डॉ. नितीश शुक्ला ने बताया कि प्रबंध समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने वाले विद्यालयों की सूची तैयार की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में झांकी व पथ संचलन में चार हजार से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर सलामी लेकर शोभायात्रा को रवाना करेंगे।
5 से 10 दिसंबर तक होगी विभिन्न प्रतियोगिताएंं
उद्घाटन कार्यक्रम से पहले 24 नवंबर को पीटी और एनसीसी सर्वोत्तम कैडेट चयन प्रतियोगिता होगी। इसके लिए तय प्रारूप में आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर है। पांच दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं में शिक्षा परिषद की 50 से अधिक संस्थाओं सहित जनपद की 100 से अधिक संस्थाएं प्रतिभाग करेंगी। सभी संस्थाओं को ई-मेल के जरिये आमंत्रण भेज दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर रखी गई है। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। समारोह से जुड़ी जानकारी महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.mpspgkp.in पर अपलोड की जा चुकी है। स्वर्ण पदक का साक्षात्कार आठ दिसंबर को प्रताप आश्रम गोलघर में आयोजित होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। इस वर्ष भाषण (हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत) वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता व प्रश्नमंच प्रतियोगिता मंडल स्तर पर आयोजित होंगी।
विज्ञापन
समारोह में दिए जाऐंगे सात स्वर्ण पदक
1- महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ स्वर्ण पदक- श्रेष्ठतम संस्था
2- ब्रह्मलीन बाबा गोपालनाथ स्वर्ण पदक - श्रेष्ठतम परिचारक (समूह घ)
3- योगिराज बाबा ब्रह्मनाथ स्वर्ण पदक- श्रेष्ठतम कर्मचारी (समूह ग)
4- योगिराज बाबा गंभीरनाथ स्वर्ण पदक - श्रेष्ठतम शिक्षक
5- ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक- स्नातकोत्तर के श्रेष्ठतम विद्यार्थी
6- ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक- स्नातक के श्रेष्ठतम विद्यार्थी
7- महाराणा मेवाड़ स्वर्ण पदक - हाईस्कूल व इंटर के श्रेष्ठतम विद्यार्थी
--
बास्केटबाॅल व वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता भी होगी
महंत दिग्विजयनाथ राज्यस्तरीय प्राइजमनी बास्केटबाॅल प्रतियोगिता व महंत अवेद्यनाथ राज्यस्तरीय प्राइजमनी वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद परिसर गोलघर में होगी। इसके अलावा शिक्षा परिषद के स्तर पर बालक व बालिका वर्ग में वाॅलीबाॅल, बास्केटबाॅल एवं कबड्डी का आयोजन भी होगा। बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता महाराणा प्रताप बालिका इंटर काॅलेज सिविल लाइंस व बालक वर्ग की प्रतियोगिता महाराणा प्रताप पालीटेक्निक में की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --