{"_id":"66c3d7099751d61476079725","slug":"gorakhpur-news-for-the-attention-of-kushinagar-sir-sister-in-law-is-threatening-to-kill-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-657949-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कुशीनगर के ध्यानार्थ- साहब.. साली दे रही जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कुशीनगर के ध्यानार्थ- साहब.. साली दे रही जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरी चौरा के रामपुर रकबा बनिया टोला निवासी टुंगनाथ मद्धेशिया ने थाने में तहरीर देकर पति-पत्नी के रिश्ते को बचाने की गुहार लगाई है। आरोप लगाया है कि कुशीनगर स्थित ससुराल वाले उसके रिश्तों में दरार डाल रहे हैं। उसकी साली राधिका मारने की धमकी देती है। साला राजकुमार कई बार हमला कर चुका है। गाली देते हुए घर में घुसकर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। सोमवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर साले और साली के विरुद्ध केस दर्ज किया।
टुंगनाथ मद्धेशिया ने तहरीर में बताया कि उसकी ससुराल कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार में है। उसकी पत्नी कुसुमान जुला देवी उर्फ ऊषा देवी विवाद होने के बाद मायके में रह रही है। ससुराल वाले विवाद समाप्त करने की जगह रिश्ते को ही खत्म करने में जुटे हैं। विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दिन पहले पत्नी की शादीशुदा बहन राधिका मोबाइल पर दो बार फोन की और इधर-उधर की बातें करते हुए धमकी देने लगी। इसी बीच घर पहुंचा तो पत्नी का भाई राजकुमार भी पहुंच गया और घर में घुसकर गाली देते हुए मारने पीटने लगा। गला दबाने लगा। बेहोश होने पर मरा समझकर फरार हो गया। सीओ चौरी चौरा अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।