{"_id":"673ba31d8b72296da5001764","slug":"gorakhpur-news-fight-over-land-dispute-slapped-in-police-station-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-751539-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन के विवाद में मारपीट, थाने में जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन के विवाद में मारपीट, थाने में जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
बड़हलगंज। जमीन के विवाद में थाने में बातचीत के बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। साथ ही एक को थप्पड़ भी जड़ दिया। पुलिस ने एक पक्ष पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मैभरा गांव के प्रधान प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह व खड़ेसरी निवासी अनिल तिवारी एडवोकेट के बीच एक जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार को अनिल तिवारी जमीन का अमीन से पैमाइश करा रहे थे। सूचना पर पहुंचे प्रधान छोटू सिंह ने पैमाइश का विरोध किया और रोक दिया। अनिल तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पैमाइश की जा रही है। आरोप है कि प्रधान ने गाली देते हुए असलहा लेकर मुझे घर तक दौड़ाया। कुछ देर बाद थाने पर तहरीर देने गए। वहां प्रधान प्रेम प्रकाश पहले से पहुंचे हुए थे। जब एसआई के सामने अपनी बात रखी तो मुझे गाली देने लगे।
उधर, प्रेम प्रकाश सिंह ने अनिल तिवारी के विरुद्ध थाने में तहरीर देते हुए कहा कि जब पैमाइश रोकने गया तो अनिल तिवारी के साथ आए लोग गाली देते हुए जान से मारने के लिए दौड़ाया। वहां से भाग कर थाने पहुंचा तो पीछे से अनिल तिवारी व उनके दो पुत्र पहुंच गए। थाने में बात चल ही रही थी कि अनिल तिवारी के छोटे पुत्र व साथ आए लोगों ने हमला कर दिया जिससे सिर में काफी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक पक्ष युवक ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। चर्चा है कि युवक ने प्रधान के उपर हाथ उठाया। थाने पर विवाद होने की वजह से केस दर्ज कर अनिल तिवारी के पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।