{"_id":"6847345b8e6f5c983c09da3f","slug":"gorakhpur-news-family-members-created-a-ruckus-to-prevent-post-mortem-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-965736-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
दो जून को छत से गिरकर घायल कैलाश को मेडिकल कॉलेज में कराया था गया भर्ती
मेडिकल कॉलेज पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को कराया शांत
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में भर्ती दिव्यांग कैलाश (50) की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को ले जाना चाहते थे। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी शव को मोर्चरी में रखने के लिए ले जाने लगे तो परिजन ट्रामा सेंटर के बाहर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र के तरकुलवा भरवालिया गांव निवासी कैलाश (50) का कई साल पहले धान कूटने वाली मशीन की चपेट में आने से दाहिना हाथ व पैर काटना पड़ा था। दिव्यांग कैलाश दो जून की रात गर्मी के चलते छत पर सो रहे थे। उतरते समय फिसलकर गिरने से सिर में गंभीर चोट आईं थीं। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल काॅलेज के सर्जरी विभाग में भर्ती कराया। जहां सोमवार दोपहर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को घर ले जाने लगे। यह देख कर्मियों ने रोक दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में ले जाकर रखने लगे। यह देख परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर मनाया।