फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Employees beat up a customer who went to return clothes in the mart

Gorakhpur News: मार्ट में कपड़ा वापस करने गए ग्राहक से कर्मचारियों ने की मारपीट

Wed, 09 Jul 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Employees beat up a customer who went to return clothes in the mart
कुनराघाट में स्थित विशाल मेगा मार्ट में सोमवार देर शाम की घटना, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

गोखपुर। एम्स इलाके के कुनराघाट में स्थित एक मार्ट में सोमवार देर शाम कपड़ा वापस करने गए ग्राहक से कैशियर और कर्मचारियों ने मारपीट की। घटना मार्ट मेंं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिंघड़िया निवासी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सात जुलाई की शाम पत्नी के साथ मार्ट में खरीदारी करने गए थे। घर जाने पर दो शर्ट का साइज छोटा था। वापस करने बेटी के साथ गए थे। कैश काउंटर पर जाने पर शर्ट वापस करने से मना कर दिया गया। काफी मिन्नत करने पर वह वापस करने को तैयार हुए। काफी देर खड़े रहे लेकिन कपड़ा वापस नहीं किया गया। आरोप है कि बाद में गाली देते हुए कपड़ा वापस करने से मना कर दिया गया। विरोध पर मार्ट में मौजूद कर्मचारियों मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एम्स थाने में तहरीर दी। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed