फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Don't get fooled by the scorching sun during the day...nights are starting to get cold

Gorakhpur News: दिन में तीखी धूप के झांसे में न आए...सर्द होने लगीं हैं रातें

Wed, 20 Nov 2024 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Don't get fooled by the scorching sun during the day...nights are starting to get cold
गोरखपुर। दिन में भले ही धूप निकल रही हो पर रात अब सर्द होने लगी है। दो दिन से न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में यह उतार-चढ़ाव लोगों को खांसी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहा है। चिकित्सक मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने का सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले पांच दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज की गई है। 14 नवंबर को दिन में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तीन दिन तक दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। सोमवार को यह बढ़कर फिर 29.5 और मंगलवार को 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

दिन में धूप से मौसम भले खुशनुमा बना हुआ है, लेकिन शाम होते ही तापमान कम होने लग रहा है। रात में तापमान में गिरकर सामान्य से नीचे तक पहुंच जा रहा है। ऐसे में रात सर्द होने से लोगों को ठंड सताने लगी है। दिन और रात में तापमान में दोगुना से अधिक का अंतर होने के चलते लोग दिन में बिना गर्म कपड़ा लिए निकल जा रहे हैं। शाम को घर लौटते समय उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अश्विनी कुमार ने बताया कि समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर एक तेज गति की जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर पश्चिम भारत में चल रही है। वहीं चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बना हुआ है। इसके चलते अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास की बना रहेगा।

---

बदलते मौसम में बच्चे और बुजुर्गों का रखें ख्याल


फिजिशियन डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हवा में हल्की ठंड का अहसास शुरू हो चुका है। बदलते मौसम में सर्दी, खांसी या बुखार की आशंका बढ़ जाती है। इस समय बच्चे और बड़े-बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द जैसी परेशानियों के साथ बुजुर्गों में सांस की परेशानी या अस्थमा का अटैक सामान्य है। अस्थमा, डायबिटीज, हाई बीपी, दिल की बीमारी की परेशानी से जूझ रहे बुजुर्गों को इस मौसम में गुनगुना पानी पीना चाहिए, ताकि सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या दूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed