फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Details of city properties will be collected under the map project

Gorakhpur News: नक्शा प्रोजेक्ट के तहत इकट्ठा होगा शहर की संपत्तियों का विवरण

Fri, 04 Apr 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Details of city properties will be collected under the map project
नगर निगम 52 डिग्री व डिप्लोमा इंजीनियरों को करेगा नियुक्त
विज्ञापन


विवरण इकट्ठा करने के लिए बनाई जा रहीं 26 टीमें
टीम में नगर निगम, राजस्व विभाग के कर्मचारी समेत तीन सदस्य रहेंगे शामिल
गोरखपुर। नगर निगम नक्शा प्रोजेक्ट के तहत शहर के सभी दुकान, मकान के अलावा खाली प्लाॅट के स्वामित्व का विवरण तैयार कराएगा। तीन स्तर पर इनका सत्यापन करने के बाद मिलान किया जाएगा। पहले स्तर पर पूरे शहर का ड्रोन के जरिए सर्वे के अलावा लिडार सर्वे भी किया जाएगा। इसके अलावा सर्वेयर के माध्यम से सभी संपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सर्वे के लिए कुल 26 टीमें बनाई जाएंगी।
संपत्तियों का विवरण इकट्ठा करने के लिए नगर निगम 52 डिग्री व डिप्लोमा इंजीनियरों को नियुक्त करेगा। छह महीने के लिए नियुक्त किए जा रहे इन इंजीनियरों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि नक्शा प्रोजेक्ट के तहत सभी संपत्तियों का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। सर्वे टीम कोर्स और रोवर के जरिए संपत्तियों का मिलान कर रिकाॅर्ड तैयार करेगी। इसके अंतर्गत टीम को रोवर मशीन उपलब्ध करवाया जाएगा और संबंधित क्षेत्र के उपलब्ध नक्शे पहले से सर्वर पर लोड किए जाएंगे। इसके बाद मशीन में संबंधित जानकारी डालकर जमीन का सटीक सीमांकन करेगा। वहीं रोवर एक पोर्टेबल उपकरण है, जिसे सर्वेक्षण करने वाले विभिन्न स्थानों पर ले जाते हैं। यह जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) तकनीक का उपयोग करके सटीक स्थान और ऊंचाई की जानकारी प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed