फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Denial of theft in Saraiya Sugar Mill

Gorakhpur News: सरैया शुगर मिल में चोरी होने से इनकार

Thu, 19 Dec 2024 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Denial of theft in Saraiya Sugar Mill
सरदारनगर। सरैया शुगर मिल से तीन करोड़ रुपये के सामान की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। श्रमिक नेता बनारसी सिंह ने डीएम एसडीएम सहित आला अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की गहन जांच कराने की मांग की। दूसरी तरफ कोर्ट द्वारा सुरक्षा में नामित श्रवण कुमार बिश्नोई ने चोरी से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


श्रवण कुमार ने कहा है कि जबसे सरैया इंडस्ट्रीज लिमिटेड मेरी देखरेख में है। तब से आजतक कोई गंभीर चोरी की वारदात नहीं हुई है और न ही होने की कोई संभावना है। इस दौरान चोरी का एक-दो बार का प्रयास किया गया है, जिसको सिक्यूरिटी ने नाकाम कर दिया है। इसकी पुलिस को भी सूचना दी गई है। एजेंसी ने यह भी बताया कि नियुक्त सुरक्षा कर्मियों के पास बनारसी सिंह, एसके सिंह तोमर नौकरी मांगने के लिए गए थे, नहीं मिली तो गलत सूचना दे रहे हैं।
विज्ञापन


उधर श्रमिक नेता बनारसी सिंह का आरोप है कि बंद चीनी मिल से करीब तीन करोड़ रुपये के पीतल, एल्युमिनियम समेत अन्य कीमती सामान की चोरी की गई है। शुगर मिल पर 120 करोड़ रुपये का बकाया है। उसकी नीलामी करके बकाया का भुगतान करने की बात होती है लेकिन वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की मिली भगत से चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। पूर्व में भी सरैया शुगर मिल में चोरी की घटनाएं होती रही हैं, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। ग्रामीणों का कहना है कि मिलीभगत से सामान चोरी कराया जाता है और आपस में रुपये बांट लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है चोरी
पूर्व में छह फरवरी 2019 में सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि शुगर मिल से फ्रेंच मिल का सामान, पीतल का जूस पंप छह पीस, दो डच मिल का सामान समेत अन्य सामान चोरी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में सिक्योरिटी गार्ड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed