{"_id":"673e506763e92150f1046b04","slug":"gorakhpur-news-ddu-first-semester-examinations-will-start-from-the-second-week-of-december-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-753548-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू: दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू: दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर समय-सारिणी जल्द जारी हो सकती है। परीक्षाएं 28 नवंबर से ही होंगी। दिसंबर के अंत तक परीक्षा को पूर्ण करने की योजना है। इसके साथ ही स्नातक व परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की सहूलियत को देखते हुए परीक्षा दिसंबर के द्वितीय सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय और कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए समर्थ पर पंजीकरण अब भी चुनौती बनी हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पंजीकरण की तिथि 22 नवंबर तक विस्तारित किया है। कॉलेज और विश्वविद्यालय आईटी सेल से जुड़े कर्मचारी सभी छात्रों का पंजीकरण कराने में जुटे हुए है। लेकिन, पोर्टल पर एक के बाद एक दिक्कत आने से दिक्कत बनी हुई है। परीक्षा नजदीक होने और अभी तक पंजीकरण नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशान प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी समस्या को समझते हुए जारी होने वाली समय सारणी में उनके परीक्षा का शिड्यूल दिसंबर के दूसरे सप्ताह से रखा है।
-- --
वर्जन...
गोरखपुर विश्वविद्यालय में भले ही 28 नवंबर से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। लेकिन, स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं को एक हफ्ते का और वक्त दिया जाएगा। उनकी परीक्षाएं दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू