{"_id":"673ba681e4fa333529039187","slug":"gorakhpur-news-crowd-of-people-going-to-varanasi-attacked-the-intercity-special-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-751768-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इंटरसिटी कैंसिल...स्पेशल पर टूट पड़ी वाराणसी जाने वालों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इंटरसिटी कैंसिल...स्पेशल पर टूट पड़ी वाराणसी जाने वालों की भीड़
Tue, 19 Nov 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बनारस जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन निरस्त होने से सोमवार को यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को इंटरसिटी के समय पर गोरखपुर-दादर स्पेशल प्लेटफार्म पर पहुंची। यह देख यात्रियों की भीड़ दादर में घुस गई, जिनको जगह नहीं मिली वह बस से रवाना हुए।
इंटरसिटी में बड़ी संख्या में कामकाजी यात्री सफर करते हैं। मेगा ब्लॉक की वजह से यह कैंसिल हो गई थी। जिनकी बुकिंग थी उनको मैसेज गया था, लेकिन जनरल कोच में सफर करने वाले यात्री स्टेशन पर पहुंच गए। वहां जाने पर पता चला कि ट्रेन कैंसिल है। शाम चार बजे गोरखपुर-दादर स्पेशल करीब दो घंटे लेट थी। इंटरसिटी के जाने का भी लगभग यही समय होता है।
इंटरसिटी के यात्री उसी ट्रेन में जाकर बैठ गए। क्योंकि उसके बाद वाराणसी के लिए अगली ट्रेन रात में नौ बजे थी। असुरन के रहने वाले अभिषेक ने बताया कि वाराणसी में रहकर पढ़ाई करते हैं दो दिन पहले टिकट किया था। रविवार को कैंसिल होने का मैसेज आया। किसी तरह वाराणसी पहुंचना है तो स्पेशल से ही जा रहे हैं। ऋषभ ने बताया कि स्पेशल भी निकल गई, अगली ट्रेन रात में है। इससे बेहतर बस से चले जाते हैं। रात में पहुंच जाएंगे। ट्रेन निरस्त होने की वजह से कई यात्री चौरीचौरा एक्सप्रेस के इंतजार में रात तक स्टेशन पर ही रुके रहे।