फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Crowd of generals entered the sleeper coach of Mahakumbh Special.

Gorakhpur News: महाकुंभ स्पेशल के स्लीपर कोच में घुसी जनरल की भीड़- खिड़की से अंदर घुसे यात्री

Wed, 19 Feb 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Feb 2025 12:46 AM IST
सार

ट्रेन में चढ़ते समय किसी यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए आरपीएफ-जीआरपी ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। दिल्ली की घटना के बाद गोरखपुर स्टेशन पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए प्रवेश गेट पर जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की गई है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Crowd of generals entered the sleeper coach of Mahakumbh Special.
खिड़की से ट्रेन के अंदर प्रवेश करते एक यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महाकुंभ स्नान में प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। शाम को जाने वाली ट्रेन में बैठने के लिए दोपहर से ही यात्री स्टेशन पर पहुंच गए। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आते ही उसमें चढ़ने के लिए यात्री धक्का-मुक्की करने लगे। भीड़ बढ़ी तो जनरल कोच के यात्री भी स्लीपर कोच में घुस गए। इससे उन यात्रियों को काफी परेशानी हुई जिनका पहले से रिजर्वेशन था।

विज्ञापन


ट्रेन में चढ़ते समय किसी यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए आरपीएफ-जीआरपी ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। दिल्ली की घटना के बाद गोरखपुर स्टेशन पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए प्रवेश गेट पर जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की गई है।
विज्ञापन


पहले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर व्यवस्थित तरीके से बैठाया गया। लेकिन, शाम पांच बजे ट्रेन के आते ही यात्री उसमें चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। कुछ यात्री तो आपातकालीन खिड़की को खोलकर उसी रास्ते कोच में चढ़ गए। छोटे बच्चों को लेकर पहुंची महिलाएं काफी परेशान हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों को हुई परेशानी
प्लेटफॉर्म पर भीढ़ बढ़ने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग यात्रियों को हुई। युवा तो किसी तरह धक्का-मुक्की कर कोच में घुस गए। जनरल कोच की भीड़ जब स्लीपर में घुसी तो उसके यात्रियों को काफी परेशानी हुई। पादरी बाजार के हरेराम यादव पत्नी और बेटे के साथ स्नान के लिए निकले थे।

दोपहर तीन बजे वे स्टेशन पर पहुंच गए। बताया कि उस समय भीड़ इतनी ज्यादा नहीं थी। लेकिन ट्रेन का समय आते ही भीड़ बढ़ गई। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी होते ही भीड़ धक्का-मुक्की कर घुसने लगी। उसे देख कर ही डर लगने लगा कि इसमें कैसे सफर कर पाएंगे।


इसकी वजह से यात्रा कैंसिल कर दी। सहजनवा के विश्वनाथ ने कहा कि भीड़ की वजह से पहले यात्रा नहीं की। आज आए तो भी भीड़ पहले की तरह ही है। किसी तरह ट्रेन में घुस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed