फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Crocodile seen twice...Water hyacinth taken out from JCB

Gorakhpur News: दो बार दिखा मगरमच्छ..जेसीबी से निकाली जलकुंभी

Sat, 05 Oct 2024 04:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Crocodile seen twice...Water hyacinth taken out from JCB
गोरखपुर/जगतबेला। जंगल कौड़िया के टिकरिया गांव में मगरमच्छ ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। रेस्क्यू करने के लिए शुक्रवार को जेसीबी से पोखरे से जलकुंभी निकाली गई। इस दौरान दो बार वह दिखाई दिया लेकिन बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन

टिकरिया गांव के पोखरे में करीब आठ से 10 फीट का मगरमच्छ रविवार से ही है। जलकुंभी होने की वजह से उसे रेस्क्यू करने में परेशानी हो रही थी। बुधवार को गांव के ब्रह्मदेव यादव और पूर्व प्रधान अजय यादव ने अपना पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालना शुरू किया। 24 घंटे बाद पोखरे का पानी कम हुआ तो ग्रामीणों ने उसमें घुसकर जलकुंभी निकाली। शुक्रवार को जेसीबी की मदद से जलकुंभी निकाला गया। पांच दिन से वन विभाग की टीम उसे रेस्क्यू करने में लगी है लेकिन कोशिश नाकाम साबित हो रही है। मगरमच्छ कहीं गांव में न घुस जाए, इसके लिए पूर्व प्रधान अजय यादव, ब्रह्मदेव यादव, संदीप यादव, अमृत राज, अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, निखिल, संतोष यादव आदि पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

फाॅरेस्ट रेंजर समर सिंह ने कहा कि शनिवार तक जलकुंभी पूरी तरह साफ हो जाएगी। इसके बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के लिए छह सदस्यीय टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed