फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Company ran away with lakhs on the pretext of doubling the amount

Gorakhpur News: रकम दोगुनी करने का झांसा दे लाखों लेकर भागी कंपनी

Sat, 05 Oct 2024 05:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 
Company ran away with lakhs on the pretext of doubling the amount
जैदपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र जैदपुर में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 24 लोगों से लाखों रुपये लेकर एक कथित कंपनी भाग गई। शिकायत पर जैदपुर थाने में गोरखपुर निवासी मैनेजर समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के तेजवापुर निवासी गुरुप्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र राम सनेहीघाट के जुड़ावनपुरवा मजरे करथिया गांव निवासी बिहारी लाल से उसकी जान-पहचान थी। उसी ने बताया कि ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एक लाख 80 हजार रुपये जमा करने पर बीस सप्ताह में रकम दोगुनी मिलती है।
विज्ञापन

उसने चार लाख रुपये जमा कर दिए, लेकिन समय बीत गया और रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद सभी ओपीसी कंपनी के शहर के सुभाषनगर स्थित ऑफिस गए तो वहां ताला बंद मिला। जैदपुर थाना क्षेत्र में करीब 24 लोग इस जालसाजी का शिकार हुए हैं। एसएचओ जैदपुर अमित प्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी के मैनेजर गोरखपुर के मंजूर अंसारी व बिहारीलाल पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed