फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CM Yogi presented a copy of the Constitution to Mahayogi Gorakhnath University.

Gorakhpur News: सीएम योगी ने महायोगी गोरखनाथ विवि को भेंट की संविधान की प्रति

Fri, 03 Jan 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CM Yogi presented a copy of the Constitution to Mahayogi Gorakhnath University.
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के लिए भारतीय संविधान की प्रति भेंट की। गोरखनाथ मंदिर के आवासीय परिसर के हाल में उन्होंने अपने हाथों से यह प्रति महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव को सौंपी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि भारतीय संविधान की इस प्रति को विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में रखा जाएगा। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पास हजारों विश्वस्तरीय पुस्तकों से युक्त अत्यंत समृद्ध लाइब्रेरी है।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से संचालित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में इस सत्र से एमबीबीएस पाठ्यक्रम की भी पढ़ाई हो रही है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को एमबीबीएस की सौ सीटों की मान्यता दी है। बीते दिसंबर में गोरखनाथ विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज ने एम्स भोपाल और एम्स गोरखपुर से साझेदारी के आधार पर लाइव आइसीयू सेवाएं प्रदान करने का समझौता किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों भारतीय संविधान की मूल प्रति प्राप्त करने के समय महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामजन्म सिंह, दिग्विजयनाथ डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed