{"_id":"67f0367f09c0f6a2f903c372","slug":"gorakhpur-news-chhattisgarh-couple-beaten-up-in-sindhi-dharamshala-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-891436-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिंधी धर्मशाला में छत्तीसगढ़ के दंपती से मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिंधी धर्मशाला में छत्तीसगढ़ के दंपती से मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सिंधी धर्मशाला में किराए को लेकर हुई मारपीट
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके में स्थित सिंधी धर्मशाला में छत्तीसगढ़ से बच्चे संग आए दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कमरे से बैग चोरी होने पर किराया दो दिन बाद देने को कहने पर मैनेजर ने दंपती से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। गोरखनाथ पुलिस ने अज्ञात मैनेजर पर केस दर्ज करके मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के नंदनी अहीबार निवासी निक्की बत्रा ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले पति भारामल बत्रा व बच्चे संग वह गोरखपुर में आईं। यहां पर वह सिंधी धर्मशाला में रुकी थीं। 2200 रुपये जमा करने के बाद वह कमरे में गई थीं। इसी बीच कमरे से सामान चोरी हो गया। तीन दिन का किराया करीब 2400 रुपये बाकी था। बैग में ही रुपये भी थे, इस वजह से दो दिन में किराया देने की बात कही।
आरोप है कि शुक्रवार को इसी बात पर धर्मशाला के मैनेजर गुस्से में आ गए। पति के साथ मारपीट की और कमरे में ताला बंद कर दिया। आरोप है कि कमरे में बंद करके भी मारपीट की गई। सीढ़ी से भी ढकेलने और हत्या की भी धमकी का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।