फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case filed against six people including Kanungo and three accountants in land grabbing case

Gorakhpur News: जमीन कब्जेदारी के मामले में कानूनगो, तीन लेखपाल समेत छह पर केस

Fri, 19 Sep 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case filed against six people including Kanungo and three accountants in land grabbing case
सीजीएम कोर्ट के आदेश पर गीडा थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

गीडा। गीडा थाना पुलिस ने कानूनगो, तीन लेखपाल, उनके मुंशी और जमीन के ब्रोकर समेत छह के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। भूमि पर अवैध कब्जे और चकमार्ग को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई सीजीएम कोर्ट के आदेश पर की है।
गीडा प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि जलालुद्दीन की तहरीर पर हल्का लेखपाल धर्मेंद्र सिंह, लेखपाल पिपराइच सुनील सिंह, लेखपाल बाघागाड़ा संदीप यादव, प्राइवेट मुंशी पन्नेलाल, हलका कानूनगो, प्रॉपर्टी डीलर जावेद अहमद, आबिद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला गीडा थाना क्षेत्र के हरैया गांव का है। हरैया गांव निवासी जलालुद्दीन ने कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि गांव के बाहर उनकी जमीन से जुड़ा चकमार्ग है। जिसकी पैमाइश पहले हो चुकी थी और फील्डबुक भी सभी की सहमति से तैयार कर दी गई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद एक ब्रोकर के साथ कानूनगो और तीन लेखपाल अपने मुंशी के साथ मौके पर पहुंचे और चकमार्ग को नुकसान पहुंचाकर जमीन दूसरे को देने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर इन लोगों ने मारपीट की और असलहा लहराकर धमकाने लगे। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए तो आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की शिकायत पहले पुलिस से की गई थी लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित पक्ष की दलील सुनने के बाद सीजीएम कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed