{"_id":"67008273b4245d41f606ec14","slug":"gorakhpur-news-came-from-lucknow-made-investment-and-got-cheated-by-fraudsters-with-565-lakhs-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-706369-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लखनऊ से आए... निवेश कराया और 5.65 लाख लेकर रफूचक्कर हुए जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लखनऊ से आए... निवेश कराया और 5.65 लाख लेकर रफूचक्कर हुए जालसाज
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट इलाके के मालवीय नगर निवासी समरेंद्र प्रताप सिंह के साथ पांच लाख 65 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। लखनऊ से आए जालसाजों ने निवेश के नाम पर उनसे रुपये लिए और रफूचक्कर हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कैंट थाने में लखनऊ निगोहा मस्तीपुर मोहल्ला गरीब खेड़ा निवासी आलोक सविता और पंकज चौरसिया पर बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
समरेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि मेरे परिचित अनुज शुक्ला के कहने पर गोरखपुर आए। आठ सितंबर 2024 की रात में आलोक सविता और पंकज चौरसिया ने तमाम तरीके का निवेश के प्लान को समझाया। सभी प्लान को समझाने के बाद गारंटी के तौर पर कई खाते में पांच लाख 65 हजार रुपये भिजवाए। बाद में रुपये मांगने पर टालमटोल करने लगे। इसके बाद मौका देखकर दोनों मेरे घर पर अपना सामान छोड़कर रफूचक्कर हो गए। समरेंद्र ने आरोप लगाया कि यह दोनों आरोपी बड़ा रैकेट चलाते हैं।