{"_id":"683ca23bc33a4c3f910758c4","slug":"gorakhpur-news-bed-entrance-exam-female-candidate-was-sitting-hiding-her-mobile-phone-thrown-out-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1056-957280-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा : मोबाइल फोन छुपाकर बैठी थी महिला अभ्यर्थी, बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा : मोबाइल फोन छुपाकर बैठी थी महिला अभ्यर्थी, बाहर निकाला
विज्ञापन
जिले के 57 केंद्रों पर 23,315 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा- 2025 रविवार को जिले के 57 केंद्रों पर संपन्न हुई। गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग स्थित परीक्षा केंद्र पर एक महिला अभ्यर्थी मोबाइल फोन छुपाकर बैठी थी। उसे पकड़ कर बाहर कर दिया गया। अन्य किसी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली।
दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 26,040 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 23,315 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2725 अनुपस्थित रहे। इस तरह गोरखपुर में 89.54 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। डीडीयू के विधि विभाग में बने केंद्र पर अनुचित सामग्री के साथ एक महिला अभ्यर्थी को पकड़ा गया। वह मोबाइल छुपाकर बैठी थी। कक्ष निरीक्षक ने उसे पकड़ने के बाद केंद्राध्यक्ष से इसकी शिकायत की। इसके बाद टीम वहां पहुंची। अभ्यर्थी का मोबाइल जब्त कर उसे बाहर कर दिया गया। उसे दूसरी पाली की परीक्षा में भी बैठने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा की इसकी मॉनिटरिंग बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से होती रही। अलग-अलग टीमें बनाकर भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सभी केंद्रों पर कैमरे सही पाए गए।