{"_id":"671d6b000c8400ba680d36d4","slug":"gorakhpur-news-another-case-of-fraud-against-top-10-criminal-kamlesh-and-his-wife-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-728431-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टॉप-10 बदमाश कमलेश व उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का एक और केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टॉप-10 बदमाश कमलेश व उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का एक और केस
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के टॉप-10 बदमाश कमलेश यादव और उसकी पत्नी मीना पर शुक्रवार को एम्स थाने में धोखाधड़ी का केस कुशीनगर के पडरौना की रीता उपाध्याय ने दर्ज कराया है।
रीता उपाध्याय पत्नी पंकज का आरोप है कि मीना ने 11 लाख 43 हजार रुपये लेकर बहरामपुर के पास सीलिंग की जमीन बेच दी। जांच में यह बात सामने आने के बाद एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र दिया। जांच के बाद भू-माफिया और उसकी पत्नी पर केस दर्ज किया गया। पीड़िता रीता ने बताया कि पति पंकज उपाध्याय दुबई में काम करते हैं। मेरे रिश्तेदार एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर निवासी धर्मेंद्र चौबे सेना से सेवानिवृत्त हैं और सोनबरसा स्थित एसबीआई में काम करते हैं। वर्ष 2014 में जमीन की जरूरत पर रिश्तेदार धर्मेंद्र ने कमलेश से मिलवाया।
बातचीत होने के बाद कमलेश ने बहरामपुर के पास 2320 स्क्वायर फीट जमीन दिखाई। पसंद आने पर उन्होंने कमलेश को दो लाख रुपये एडवांस दिया। शेष रुपये न होने पर कमलेश 50 हजार रुपये महीने किस्त पर लेने को राजी हो गया। जब आधे से अधिक रुपये कमलेश को दे दिया गया तो चौरीचौरा तहसील में कमलेश की पत्नी मीना ने जमीन की रजिस्ट्री कर दी और सभी कागजात अपने पास रख लिए।
विज्ञापन
जब तय 11 लाख 43 हजार रुपये उसके खाते में चले गए तो उन्होंने रजिस्ट्री के कागजात उससे ले लिया। लेकिन इंटरनेट पर जब वह पत्नी रीता का नाम डालकर जमीन देखनी चाही तो नहीं दिखी।
कमलेश से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि चकबंदी चल रही है इसलिए नहीं दिख रहा होगा। कुछ महीने बाद भी नहीं दिखने पर जब वह जांच किए तो पता चला कि चकबंदी हो चुकी है और जो जमीन उसकी पत्नी ने रजिस्ट्री की थी वह सिलिंग की है।