फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Another accident near Gardenia, bike rider injured after colliding with a divider

Gorakhpur News: गार्डेनिया के पास एक फिर हादसा, डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार घायल

Sat, 13 Sep 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Sep 2025 01:50 AM IST
सार

तारामंडल क्षेत्र स्थित जेमिनी गार्डेनिया अपार्टमेंट के सामने शुक्रवार सुबह करीब 6:50 बजे हादसा हुआ। जेमिनी गार्डेनिया अपार्टमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि गार्डेनिया चौराहे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। यहां स्पीड ब्रेकर और गोलंबर न से वाहन तेज रफ्तार में निकलते हैं और अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कई हादसों में जान भी जा चुकी है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Another accident near Gardenia, bike rider injured after colliding with a divider
गार्डेनिया के पास हादसे में गिरी बाइक. बेंच पर बैठा घायल युवक - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के जेमिनी गार्डेनिया के पास शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। अपार्टमेंट गेट के सामने क्रॉसिंग के पास एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। अपार्टमेंट के लोग और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। आए दिन हादसों से सोसाइटी के लोगों में आक्रोश है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


तारामंडल क्षेत्र स्थित जेमिनी गार्डेनिया अपार्टमेंट के सामने शुक्रवार सुबह करीब 6:50 बजे हादसा हुआ। जेमिनी गार्डेनिया अपार्टमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि गार्डेनिया चौराहे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। यहां स्पीड ब्रेकर और गोलंबर न से वाहन तेज रफ्तार में निकलते हैं और अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कई हादसों में जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन


बार-बार मांग करने के बावजूद प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। शुक्रवार सुबह का हादसा भी तेज रफ्तार और स्पीड ब्रेकर न होने की वजह से ही हुआ।

जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता ने पीडब्ल्यूडी को लिखा पत्र
गार्डेनियावासियों की लंबे समय से मांग है कि इस चौराहे पर गोलंबर का निर्माण कराया जाए। चारों दिशाओं में मजबूत स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। ताकि वाहन धीमी गति से गुजरें और आमजन सुरक्षित रूप से सड़क पार कर सकें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने लोक निर्माण विभाग के खंड तीन के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर चौराहे पर रोटरी बनाने की मांग की है। इसपर अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने जल्द ही गोलंबर बनवाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed