Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Amidst the euphoria of Surya Pooja, the 'sun' went out yearning for the mother's affection.

Gorakhpur News: सूर्योपासना के उल्लास के बीच मां के दुलार के लिए तरसकर बुझ गया ''सूरज''

Tue, 28 Oct 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Amidst the euphoria of Surya Pooja, the 'sun' went out yearning for the mother's affection.
मासूम की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, परिजनों को समझाते थानाप्रभारी।
हत्या की कोशिश के मामले में जेल में बंद हैं मां-बाप, ननिहाल में रह रहा था दो साल का मासूम
विज्ञापन

नाना ने लगाया आरोप, जेल प्रशासन ने बच्चे को नहीं रहने दिया था मां के साथ

परिजन शव लेकर जेल पहुंचे तो मिलने की नहीं मिली अनुमति, भटहट-बांसस्थान मार्ग जाम किया

भटहट। संतान की दीर्घायु के लिए की जा रही सूर्याेपासना के उल्लास के बीच मां के दुलार के लिए तरसते हुए दो साल के मासूम सूरज ने सोमवार को दम तोड़ दिया। पीपीगंज क्षेत्र के पांचगांव निवासी मां वंदना और पिता राहुल के जेल में बंद होने के कारण सूरज गुलरिहा थाना क्षेत्र के डुमरी नंबर दो, रढवा टोला स्थित ननिहाल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले सूरज जेल में मां से मिलकर आया था उसके बाद उसकी हालत बिगड़ती गई।
सोमवार को मासूम की मौत के बाद मां को अंतिम बार बेटे का चेहरा दिखाने के लिए शव लेकर ननिहाल के लोग जेल पहुंचे लेकिन कानूनी पेच के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद नाराज परिजनों ने डुमरी नंबर दो, खपड़हवा चौकी के पास भटहट-बांसस्थान मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया तब आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पीपीगंज थाना क्षेत्र के पांचगांव निवासी राहुल पटेल (30) की एक साल पहले चाचा गौरी शंकर से जमीन के विवाद में मारपीट हुई थी। हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में राहुल को उसी समय जेल भेज दिया गया था। करीब छह माह पहले इसी मामले में उसकी उसकी पत्नी वंदना को भी जेल भेजा गया। उसके बाद से राहुल और वंदना की बेटी शैलजा (3) और मासूम बेटा सूरज (2) ननिहाल में नाना गिरधारी पटेल के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलकर लौटने के बाद मां को ढूंढ़ता रहता था मासूम
करीब एक माह पहले गिरधारी बच्चों को जेल में बंद मां से मिलवाने ले गए थे। मिलकर लौटने के बाद सूरज मां को याद करता और पुकारता रहता था। कभी-कभी वह मां को खोजने घर से बाहर भी निकल पड़ता था। सोमवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन सूरज का शव लेकर जेल पहुंचे लेकिन जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए मुलाकात की अनुमति नहीं दी। इससे आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खपड़हवा चौकी के पास भटहट-बांसस्थान मार्ग पर सड़क जाम कर दी। सूरज के नाना गिरधारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रशासन से बार-बार गुहार लगाई थी कि सूरज को उसकी मां के पास रहने दिया जाए पर जेल प्रशासन ने नहीं सुनी।

बच्चे की मौत के बाद परिजन जेल में बंद माता-पिता से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन नियम न होने के कारण वापस कर दिए गए। इससे ग्रामीणों ने चौकी के पास सड़क जाम कर दी थी। समझा-बुझाकर उन्हें शांत करा दिया गया है। जेल प्रशासन को अवगत करा दिया गया है, जेल मैनुअल के तहत जो व्यवस्था होगी कराई जाएगी।

- रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ

जेल में बंद मां-बाप के साथ छह साल तक के बच्चों के रहने की अनुमति जेल मैनुअल में है। यहां बच्चों की देखरेख से लेकर पढ़ाई तक की व्यवस्था है। बंदी के परिजन बच्चे का शव लेकर आए थे, इसलिए मिलने की अनुमति नहीं दी गई। बच्चे को मां-बाप के साथ रहने की अनुमति नहीं देने का आरोप निराधार है।
- दिलीप पांडेय, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed