{"_id":"663ab4894617a6d311040574","slug":"gorakhpur-news-amarnath-express-sent-to-washing-pit-as-soon-as-it-arriveddeparted-after-30-hours-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-550610-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आते ही वाशिंग पिट में भेजी गई अमरनाथ एक्सप्रेस....30 घंटे बाद रवाना हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आते ही वाशिंग पिट में भेजी गई अमरनाथ एक्सप्रेस....30 घंटे बाद रवाना हुई
विज्ञापन
गोरखपुर। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते करीब 24 घंटे देरी से गोरखपुर स्टेशन पर पहुंची अमरनाथ एक्सप्रेस मंगलवार की शाम को वापस जम्मू के लिए रवाना की गई। दोपहर में इस ट्रेन के गोरखपुर स्टेशन पहुंचते ही अफसरों ने तुरंत वाॅशिंग पिट में भेजवाया और सफाई के बाद ऑन ट्रैक कर ट्रेन रवाना की गई, जिसके बाद यात्रियों को राहत मिली। ट्रेनों के विलंब होने से करीब 100 यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल कराया था।
पंजाब के शंभू स्टेशन पर चल रहे आंदोलन के कारण जन साधारण, अमरनाथ एक्सप्रेस, अमृतसर-पूर्णिया कोट समेत कई ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है। इस वजह से ट्रेनों की टाइमिंग बिगड़ गई है। गोरखपुर से सोमवार दोपहर को जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस रेक नहीं पहुंचने के चलते 30 घंटे लेट हो गई। इस ट्रेन के यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी। मंगलवार दोपहर में जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, अफसरों ने इसे तत्काल वाॅशिंग पिट में भेजा। देर शाम करीब साढ़े सात बजे इस ट्रेन को रवाना किया गया। इस ट्रेन के इंतजार में सोमवार से ही स्टेशन पर पड़े यात्रियों ने राहत की सांस ली।
-- -
करीब 100 यात्रियों ने कैंसिल कराया टिकट
अमरनाथ एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों के देर से चलने की वजह से परेशान यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल कराया। आरक्षण टिकट काउंटर से करीब 40 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराया है। इसके अलावा लगभग 60 लोगों ने ऑनलाइन टिकट कैंसिल कराए। हालांकि, बाद में ट्रेनों का संचालन नियमित होने के बाद कई यात्री फिर टिकट के लिए घूम रहे थे।