फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Allegation of kidnapping a disabled person on the pretext of medicine and getting a fake deed from him

Gorakhpur News: दवा के बहाने अपहरण कर दिव्यांग से फर्जी बैनामा कराने का आरोप

Tue, 19 Nov 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Allegation of kidnapping a disabled person on the pretext of medicine and getting a fake deed from him
सरदार नगर। चौरीचौरा क्षेत्र में दवा कराने के बहाने एक दिव्यांग बुजुर्ग को धोखा देकर उनका अपहरण किया गया और उनकी भूमि व मकान का फर्जी बैनामा करवाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार और एडीजी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दुधई निवासी कमलेश ने मुख्यमंत्री जनता दरबार, एडीजी जोन, थाना पर दिए गए प्रार्थना में आरोप लगाया कि उनके पिता सरजू उर्फ सिरजू दिव्यांग हैं। दवा कराने के बहाने गांव के कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। पिता का इलाज शहर के एक अच्छे डॉक्टर से कराने का वादा किया गया था। आरोपियों ने पिता को धोखा देकर गोरखपुर के अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। इस बीच आरोपियों ने 11 सितंबर को उनके पिता की संपत्ति का फर्जी बैनामा भी करवा लिया। भूमि बैनामा करने वाले मनबढ़ हैं, जानमाल की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

----------------
मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई गई थी। दिव्यांग की बच्चे मदद नहीं कर रहे थे तो स्वेच्छा से बुजुर्ग ने भूमि बैनामा किया। उनका अपहरण नहीं हुआ था। वह बाहर घूमने चले गए थे। एक माह बाद आए तो उनके पुत्रों को भूमि बैनामा की जानकारी हुई। इसके बाद तहसील में आपत्ति दाखिल किया है। बैनामेदार को बुलाकर भूमि छोड़ने व पैसा वापस लेने का निर्देश दिया गया है। बैनामेदार ने एक माह का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुराग सिंह, सीओ, चौरीचौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed