{"_id":"67f035bc1bc98867640984db","slug":"gorakhpur-news-after-zepto-now-blinkits-store-was-raided-six-samples-were-taken-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-892334-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जेप्टो के बाद अब ब्लिंकिट के स्टोर पर छापा, छह नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जेप्टो के बाद अब ब्लिंकिट के स्टोर पर छापा, छह नमूने लिए
विज्ञापन
डार्क स्टोर से 60 डिलेवरी ब्वॉय पूरे शहर में करते हैं डिलीवरी
गोरखपुर। शहर में चल रहे ऑनलाइन व्यापार की लगातार दूसरे दिन भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को ब्लिंकिट के तारामंडल स्थित डार्क स्टोर पर छापा मारा और छह नमूने लिए। स्टोर से 60 डिलेवरी ब्वॉय घरों तक राशन व अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाते हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्र में भी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए विशेष अभियान चला रखा है। बृहस्पतिवार को तारामंडल इलाके से संचालित क्विक कॉमर्स कंपनी के डार्क स्टोर जेप्टो की जांच की गई थी। इसके बाद शुक्रवार को इसी इलाके में चलने वाले ब्लिंकिट के स्टोर की जांच की गई। स्टोर से सेंधा नमक, मूंगफली, कुट्टू का आटा, साबूदाना, प्रीमियम खाड़ नामक गुड़ और मूंगफली दाना के नमूने लिए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ब्लिंकिट के करीब 60 डिलीवरी ब्वॉय शहर में सेवाए दे रहे हैं। ऑनलाइन कारोबार करने वाली कंपनियों के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, क्योंकि नवरात्र में लोग घर बैठे ही डिलीवरी ब्वॉय से फलाहार मंगा रहे हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेंद्र चौधरी, आभा एवं प्रतिभा ने नमूने लिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- --