{"_id":"6824f4cba4c0df12d90c734b","slug":"gorakhpur-news-advocates-gave-a-complaint-to-register-a-case-against-madhya-pradesh-minister-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-937040-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मध्य प्रदेश के मंत्री के विरुद्ध केस दर्ज करने की अधिवक्ताओं ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मध्य प्रदेश के मंत्री के विरुद्ध केस दर्ज करने की अधिवक्ताओं ने दी तहरीर
विज्ञापन
मंत्री ने कर्नल सुफिया कुरैशी को बताया था आतंकवादियों की बहन
गोरखपुर। मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ अधिवक्ताओं ने कैंट थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में कहा है कि भारतीय सेना ने पड़ोसी राष्ट्र पाकिस्तान के आतंकवादियों के शिविरों पर कार्रवाई कर देश के मान सम्मान को बढाया है। इसमे कर्नल सुफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह का अहम योगदान देश कभी भूल नहीं सकता है।
आरोप लगाते हुए कहा कि उधर मध्य प्रदेश शासन में मंत्री विजय शाह ने खुलेआम उन्हें आतंकवादियों की बहन बताया। इससे पूरे देश के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सभी अधिवक्तागण भी भारतीय सैनिकों के सम्मान व देश में जन-भावनाओं के साथ हैं। उनके इस कृत्य से हम सभी आहत हैं। अधिवक्ताओं के प्रार्थना पत्र पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।