{"_id":"68ec135939e97d0b9a0ad0b2","slug":"gorakhpur-news-accused-arrested-for-sexually-exploiting-a-young-woman-on-the-pretext-of-a-job-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1100713-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकरी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकरी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तिवारीपुर क्षेत्र का मामला, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
गोरखपुर। तिवारीपुर थाने की पुलिस ने रविवार को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नकहा नंबर एक में रहने वाले पीपीगंज के बरदहिया बाजार निवासी प्रदीप जायसवाल के रूप में हुई।
तिवारीपुर थाना क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि प्रदीप ने सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर उसके शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपने पास रख लिए थे। इसके बाद प्रमाण पत्र वापस देने के बहाने उसे नकहा नंबर एक स्थित अपने कमरे पर बुलाया, जहां जबरन शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। युवती ने बताया कि प्रदीप ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नौसड़ स्थित एक होटल में दोबारा यौन शोषण किया। इसके पहले भी आरोपी ने उससे छेड़छाड़ करते हुए आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ ही उसके भाई, रिश्तेदार और जानने वालों को भेजे थे। विरोध करने पर प्रदीप धमकी दे रहा था कि उसके भाई की हत्या कर देगा। मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर युवती ने तिवारीपुर थाने में दुष्कर्म, धमकी, मारपीट और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।