{"_id":"67f035148b7f5a77120130ed","slug":"gorakhpur-news-a-youth-from-maharajganj-raped-blackmailed-and-also-had-sex-with-him-at-a-fly-inn-hotel-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-891537-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में लेकर किशोरी से दुष्कर्म: युवकों ने किया ब्लैकमेल, गोरखपुर लाकर बनाया संबंध- फिर आया इस होटल का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में लेकर किशोरी से दुष्कर्म: युवकों ने किया ब्लैकमेल, गोरखपुर लाकर बनाया संबंध- फिर आया इस होटल का नाम
Sat, 05 Apr 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:07 AM IST
सार
पीड़िता का घर महराजगंज जिले के पनियरा इलाके में है। पीड़िता को पढ़ाने के लिए उसकी मां गुलरिहा इलाके स्थित मायके में रह रही है। यहां एक इंटर कॉलेज में किशोरी 11वीं में पढ़ती है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि बेटी को स्कूल आते-जाते अजीत अपने दोस्तों प्रिंस और विपिन के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन
होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया
- फोटो : credit
विस्तार
देह व्यापार के लिए बदनाम शाहपुर के फ्लाइ इन होटल का एक बार फिर नाम सामने आया है। गुलरिहा क्षेत्र में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को महराजगंज के नटवा जंगल स्थित घर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आरोप है कि घटना का वीडियो बनाकर पांच माह से ब्लैकमेल कर युवक शारीरिक संबंध बना रहा था। शाहपुर इलाके के फ्लाई इन होटल में भी किशोरी को ले जाकर आरोपी युवक ने संबंध बनाया। पीड़िता की मां की तहरीर पर महराजगंज के श्यामदेउरवां के अजीत उर्फ मंटू चौहान, प्रिंस और विपिन के खिलाफ गुलरिहा थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का घर महराजगंज जिले के पनियरा इलाके में है। पीड़िता को पढ़ाने के लिए उसकी मां गुलरिहा इलाके स्थित मायके में रह रही है। यहां एक इंटर कॉलेज में किशोरी 11वीं में पढ़ती है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि बेटी को स्कूल आते-जाते अजीत अपने दोस्तों प्रिंस और विपिन के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन
डरा कर अजीत ने बेटी को एक मोबाइल दिया, जिससे रोज बात करने लगा। 28 अक्तूबर 2024 को अजीत अपने माता-पिता से मिलवाने का झांसा देकर महराजगंज के श्यादेउरवा के जंगल नटवा में अपने घर लेकर गया। वहां बेटी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा।
22 नवंबर 2024 को शाहपुर इलाके फ्लाई इन होटल में लेकर वहां पर भी उसके साथ संबंध बनाया। अब धमकी देता है कि जहां भी बुलाउंगा, वहां पर आना पड़ेगा वरना वीडियो वायरल कर दूंगा। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।